हमसे जुड़े

Follow us

22.4 C
Chandigarh
Sunday, February 15, 2026
More
    Home चंडीगढ़ मोहाली पुलिस ...

    मोहाली पुलिस और दो गैंगस्टरों में हुई मुठभेड़; खरड़ के बाउंसर के हत्यारे दो गैंगस्टर गिरफ्तार

    Mohali News
    Mohali News: मुठभेड़ वाली जगह पर जांच करती पुलिस, घायल हुए गैंगस्टरों को अस्पताल लेकर जाते पुलिसकर्मी।

    मोहाली (सच कहूँ/एमके शायना)। Mohali Police: मोहाली के मुल्लांपुर इलाके में दो बदमाश पुलिस एनकाउंटर के बाद पकड़े गए हैं। दोनों बदमाशों के टांगों में गोलियां लगी हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। बदमाशों के काबू होने के बाद इनके पास पिस्टल भी मिली है। Mohali News

    जानकारी के अनुसार, मोहाली एसपी संदीप गर्ग और डीएसपी गुरशेर संधू की टीम ने इस कार्यवाही को अंजाम दिया। पुलिस से खुद को घिरता देख बदमाश फायरिंग कर रहे थे। जहां इसी बीच जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरा लिया। दोनों ओर से तड़ा-तड़ गोलियां चलीं। गिरफ्तार किए गए बदमाशों की पहचान विक्रम राणा उर्फ हैप्पी निवासी गांव तियूड़ और किरण सिंह निवासी खरड़ के रूप में हुई है।

    खरड़ बाउंसर मर्डर में शामिल थे | Mohali News

    पुलिस एनकाउंटर में पकड़ गए ये दोनों बदमाश खरड़ बाउंसर मर्डर में शामिल बताए जा रहे हैं। जो कि मर्डर करने के बाद से फरार हो गए थे। पुलिस इनकी तलाश में थी। ज्ञात रहे कि, दो दिन पहले मोहाली के खरड़ में मनीष नाम के एक बाउंसर का दिनदहाड़े मर्डर किया गया था। मनीष पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गईं थीं। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

    वहीं बाद में इस मर्डर की जिम्मेदारी बंबीहा गैंग ने ली थी। बंबीहा गैंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर कहा था कि यह मर्डर लक्की पटियाल ने करवाया है। 5 साल पहले हुए मीत बाउंसर की मर्डर का यह बदला लिया गया है। पोस्ट में यह भी चेतावनी दी गई थी कि जितना समय गुजरेगा उतनी ही दुश्मनी बढ़ती जाएगी। कोई किसी प्रकार की गलतफहमी में न रहे। Mohali News

    यह भी पढ़ें:– Imd Alert: इस तारीख को आएगी तगड़ी आंधी! होगी बारिश, गर्मी से मिलेगी राहत, मौसम विभाग का आया ताजा अपडेट

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here