हमसे जुड़े

Follow us

19 C
Chandigarh
Thursday, February 12, 2026
More
    Home राज्य पंजाब रंजिश के चलते...

    रंजिश के चलते भिड़े दो गुट, बेकरी के शीशे टूटने से हजारों का नुक्सान

    Abohar News

    अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। स्थानीय सरकुलर रोड़ स्थित नेशनल बेकरी (National Bakery) पर रविवार को दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर भिडंत हो गई। इस घटना में बेकरी संचालक की दुकान के शीशे टूटने से उसका हजारों रुपए का नुक्सान हो गया। घटना का पता चलते ही थाना नं. 1 की पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक हमला करने वाले लोग वहां से फार हो गए। इधर दिन-दिहाड़े ग्राहक पर हमला कर दुकान में तोडफोड़ करने पर शहर के व्यापारियों में भारी रोष पाया जा रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से शीघ्र ही इस ओर ध्यान देने की मांग की है। Abohar News

    इस बारे में जानकारी देते हुए फाजिल्का की आईदान स्ट्रीट निवासी शुभम ठकराल ने बताया आज दोपहर वह अपने भाई विकास और अपनी पत्नी तथा बच्चे के साथ अबोहर के हकीकत राय चौक पर स्थित नेशनल बेकरी में खरीददारी करने आया था। इसी दौरान करीब एक दर्जन हथियारबंद युवकों ने दुकान में घुसकर उन दोनों भाईयों पर कातिलाना हमला कर दिया। इतना ही नहीं हमलावरों ने दुकान में भी तोडफोड़ करते हुए सामान व शीशे तोड़ दिए। जिससे दुकानदार का हजारों रुपए का नुक्सान हो गया। घटना का पता चलते ही थाना नं. 1 के अतिरिक्त प्रभारी हंसराज पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे और घायलों के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। इधर दिन दिहाड़े हुई इस घटना पर शहर के व्यापारियों ने गहरा रोष व्यक्त करते हुए इनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। Abohar News

    यह भी पढ़ें:– सिलेंडर को लगी भयानक आग, बड़ा हादसा टला

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here