हमसे जुड़े

Follow us

12 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा गुरुग्राम में...

    गुरुग्राम में स्थापित किए ट्रैफिक इंजीनियरिंग सेंटर से 218 स्थानों पर रखी जाएगी नजर

    Gurugram News
    Gurugram News: गुरुग्राम में स्थापित किए ट्रैफिक इंजीनियरिंग सेंटर से 218 स्थानों पर रखी जाएगी नजर

    यातायात प्रबंधन एवं सडक़ सुरक्षा में सुधार के लक्ष्य के साथ लॉन्च की गई पहल

    • एक ही स्थान पर 1100 कैमरा को मॉनीटर किया जा सकेगा
    • हरियाणा के पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने किया उद्घाटन

    गुरुग्राम (सच कहूँ/संजय कुमार मेहरा)। Gurugram News: मिलेनियम शहर गुरुग्राम में सडक़ सुरक्षा की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ह्यूंडई मोटर इंडिया फाउंडेशन (एचएमआईएफ) ने गुरुग्राम के पहले ट्रैफिक इंजीनियरिंग सेंटर और ऑर्गनाइजेशन डेवलपमेंट सेंटर स्थापित किया है। डीसीपी कार्यालय में स्थापित इस सेंटर का उद्घाटन हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) शत्रुजीत कपूर व एचएमआईएल के मैनेजिंग डायरेक्टर उनसू किम ने किया। इस ट्रैफिक इंजीनियरिंग सेंटर से 218 स्थानो पर नजर रखी जाएगी। इस दौरान पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा समेत अनेक पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। Gurugram News

    यह सेंटर अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी से लैस है, जहां एक ही स्थान पर 1100 कैमरा को मॉनीटर किया जा सकेगा। इससे बेहतर रेस्पॉन्स टाइम का प्रबंधन करना सुगम होगा। इस सेंटर के माध्यम से यातायात को बेहतर तरीके से प्रबंधित करने, दुर्घटनाओं व उनके कारणों का विश्लेषण करने, गलतियों का पता लगाने और सुधार के लिए सुझाव सांझा करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा ऑर्गनाइजेशन डेवलपमेंट सेंटर यातायात पुलिस कर्मियों के लिए प्रशिक्षण केंद्र के रूप में काम करेगा। यहां पुलिस कर्मियों को शहर में यातायात के बेहतर व प्रभावी प्रबंधन के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।

    अपने संबोधन में हरियाणा के डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने कहा कि यह सेंटर गुरुग्राम में यातायात प्रबंधन को और बेहतर करने में कारगर साबित होंगे। जिससे की सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लाकर सडक़ दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों में कमी लाई जा सकेगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि आईआरटीई सडक़ सुरक्षा के लिए सडक़ इंजीनियरिंग तथा ट्रेफिक इंजीनियरिंग एक अग्रणी संस्था है। हरियाणा पुलिस इन केंद्रों के सहयोग से गुरुग्राम में सडक़ इंजीनियरिंग, ट्रेफिक इंजीनियरिंग तथा ट्रैफिक मैनेजमेंट में आपसी सहयोग से सकारात्मक परिणाम आएंगे।

    हम सडक़ सुरक्षा में सुधार के लिए प्रतिबद्ध: उनसू किम

    ट्रैफिक इंजीनियरिंग सेंटर के उद्घाटन के मौके पर एचएमआईएल के मैनेजिंग डायरेक्टर उनसू किम ने कहा, ह्यूंडई मोटर इंडिया फाउंडेशन में हम अपनी ईजी रोड्स पहल के माध्यम से सडक़ सुरक्षा में सुधार के लिए प्रतिबद्ध हैं। हरियाणा के गुरुग्राम में पहले ट्रैफिक इंजीनियरिंग सेंटर की शुरुआत इस यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। उन्हें विश्वास है कि हमारे सामूहिक प्रयासों से यह ट्रैफिक इंजीनियरिंग सेंटर एक मॉडल केंद्र के रूप में उभरेगा, जिसका पूरे देश में अनुकरण किया जा सकता है, जिससे हमारी सडक़ें सभी के लिए सुरक्षित हो सकेंगी।

    ट्रैफिक इंजीनियरिंग सेंटर की ये हैं मुख्य खूबियां | Gurugram News

    इस सेंटर से एक बार में 25 कैमरा के लाइव व्यू के साथ यातायात पुलिस अधिकारी 218 जंक्शन पर 1100 कैमरा की निगरानी कर सकेंगे। जिससे तत्काल कदम उठाना और रेस्पॉन्स टाइम को कम करना संभव होगा। यातायात पुलिस अधिकारियों को यातायात एवं दुर्घटना प्रबंधन को लेकर कौशल एवं जानकारी बढ़ाने के लिएसमर्पित प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

    एचएमआईएफ और हरियाणा पुलिस के बीच साझेदारी में इस केंद्र का संचालन किया जाएगा, जिसमें इंस्टीट्यूट ऑफ रोड ट्रैफिक एजुकेशन और टीएसएल फाउंडेशन के विशेषज्ञों का समर्थन मिलेगा। इस केंद्र में सडक़ सुरक्षा के 3ई एजुकेशन (शिक्षा), इंजीनियरिंग और एन्फोर्समेंट (प्रवर्तन) पर जोर दिया गया है। जिससे गुरुग्राम में सडक़ सुरक्षा में क्रांतिकारी बदलाव आएगा, जो इसे अन्य शहरों एवं राज्यों के लिए मॉडल की तरह स्थापित करेगा।

    यह भी पढ़ें:– ज्ञानस्थली में हुआ श्री रामदास हेवा मेमोरियल इन्टर स्कूल वॉलबाल टूर्नामेंट का आयोजन

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here