हमसे जुड़े

Follow us

25.4 C
Chandigarh
Wednesday, March 18, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी अवैध हथियार ब...

    अवैध हथियार बरामदगी व शराब तस्करी में दो को कारावास

    Kairana Crime News
    सांकेतिक फोटो

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana Crime News: न्यायालय ने अवैध हथियार बरामदगी व शराब तस्करी के मामलों में दोषी पाए जाने पर दो आरोपियों को कारावास व अर्थदंड की सजा सुनाई है। एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वर्ष-2017 में पोनी उर्फ पवन निवासी ग्राम गढ़ीश्याम के विरुद्ध थाना कांधला पर अवैध हथियार बरामदगी का अभियोग पंजीकृत हुआ था। विवेचक ने जांच करके आरोप-पत्र न्यायालय में दाखिल किया था। बुधवार को कोर्ट ने आरोपी पोनी उर्फ पवन को दोषी करार देते हुए न्यायालय उठने तक के कारावास व 4000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। दूसरा मामला वर्ष-2022 का है। बृजपाल निवासी ग्राम ताना के विरुद्ध थाना गढ़ीपुख्ता पर अवैध शराब तस्करी का मुकदमा दर्ज हुआ था। बुधवार को कोर्ट ने आरोपी बृजपाल को दोषी मानते हुए न्यायालय उठने तक के कारावास व 500 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। कोर्ट ने अर्थदंड अदा न करने पर अतिरिक्त कारावास भुगतने के आदेश दिए है।

    यह भी पढ़ें:– सेंट आरसी कॉन्वेंट स्कूल में आदर्श छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित