हमसे जुड़े

Follow us

27.4 C
Chandigarh
Thursday, April 2, 2026
More

    Kairana Road Accident: आवारा कुत्ते से टकराकर फिसली बाइक, दो घायल

    Kairana News
    Kairana News: आवारा कुत्ते से टकराकर फिसली बाइक, दो घायल

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana Road Accident News: कैराना-झिंझाना मार्ग पर एक तेज रफ्तार बाइक अचानक सड़क पर आये आवारा कुत्ते से टकरा गई, जिससे बाइक सवार दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। Kairana News

    शनिवार को कांधला थानाक्षेत्र के गांव असदपुर जिड़ाना निवासी वासिल व आलिम बाइक से गांव भूरा के लिए जा रहे थे। इसी दौरान कैराना-झिंझाना मार्ग पर अचानक एक कुत्ता उनकी बाइक के सामने आ गया, जिससे बाइक कुत्ते से टकरा गई। कुत्ते से टकराने के बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई, जिसके चलते बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सहायता से दोनों युवकों को उपचार हेतु कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– Deputy CM Car Accident: उप मुख्यमंत्री बैरवा के काफिले का वाहन कार से टकराया