हमसे जुड़े

Follow us

20.7 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More
    Home अन्य खबरें डंपर और टाटा ...

    डंपर और टाटा 407 की भिड़ंत में दो की मौत

    Buhana Jhunjhunun

    शव का पोस्टमार्टम करवाकर उनके परिजनो को सौंप दिये गये | Buhana Jhunjhunun

    झुंझुनू (एजेंसी)। राजस्थान में झुंझुनू जिले के बुहाना (Buhana Jhunjhunun) में बीती रात एक डंपर और टाटा 407 की भिडंत में दो लोगों की मौत हो गई।
    पुलिस सूत्रों ने बताया कि हादसा सिंघाना मोड़ के पास हुआ। आमने-सामने की जोरदार भिडंत में टाटा 407 के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। लोगों ने मौके पर पहुंच तुरंत राहत कार्य शुरू किया और टाटा 407 में फंसे लोगों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया। इस हादसे में टाटा 407 के खलासी चुरु जिले के सोनू की मौत हो गई। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल सत्यवीर यादव को बुहाना अस्पताल लाया गया जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना पर पुलिस उपाधिक्षक रामसिंह मीणा, वृत्ताधिकारी सुनील गुप्ता मौके पर पहुंचे। शव का आज पोस्टमार्टम करवाकर उनके परिजनो को सौंप दिये गये हैं।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।