हमसे जुड़े

Follow us

20.6 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home राज्य पंजाब जालंधर में सड...

    जालंधर में सड़क हादसे में दो की मौत, एक घायल

    Two killed, one injured in road accident in Jalandhar
    जालंधर l पंजाब में जालंधर के नकोदर रोड पर स्थित प्रतापपुरा के पास बुधवार सुबह सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस अनुसार आज सुबह एचपी कंपनी का गैस टैंकर अनियंत्रित होकर एक कार पर पलट गया। हादसे में कार सवार डिप्स स्कूल महितपुर की शिक्षिका और कार चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि स्कूल की प्रिंसिपल ज्योति घायल हो गई।
    पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार से स्कूल की प्रधानाचार्य और एक शिक्षिका महितपुर स्थित स्कूल जा रही थी कि रास्ते में प्रतापपुरा के पास सामने से आ रहा गैस टैंकर अनियंत्रित होकर कार पर पलट गया। हादसे में आगे बैठी शिक्षिका और कार चालक ने मौके पर दम तोड़ दिया जबकि प्रधानाचार्य कार में ही फंस गई जिन्हें लोगों ने कड़ी मशक्कत से बाहर निकाला। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर घायल को अस्पताल मेंं दाखिल करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।