हमसे जुड़े

Follow us

13.7 C
Chandigarh
Saturday, February 21, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी देश में कोरोन...

    देश में कोरोना के दो नये मामले, तेलंगाना में भी एक की पुष्टि

    Coronavirus

    स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन बोले-‘घबराने की बात नहीं’ (Coronavirus )

    नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ के दो नये मामले सामने आये हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि दिल्ली में एक मरीज में कोरोना वायरस (Coronavirus )के संक्रमण की पुष्टि हुई है। वह पिछले दिनों इटली होकर आया था। एक दूसरे मामले में तेलंगाना में एक मरीज कोरोना से संक्रमित पाया गया है जो दुबई की यात्रा से लौटा था। दोनों को चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि अभी तक पूरी दुनिया में 66 देशों के अंदर कोरोना वायरस के मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से 10 देशों में मौतें हुई हैं।

    केरल में 3 पॉजिटिव केस सामने आए थे

    • चीन से बाहर 139 मौते हुई हैं, चीन के अंदर 2912 मौतें हुई हैं।
    • स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि चीन के बाहर कोरोना से सबसे प्रभावित साउथ कोरिया, इटली, ईरान और जापान हैं।
    • अब 12 देशों से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा रही है।
    • चीन, हॉन्ग कॉन्ग, सिंगापुर, थाइलैंड, जापान और साउथ कोरिया से आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग हो रही थी।
    • वियतनाम, इंडोनेशिया, मलयेशिया, नेपाल, ईरान और इटली से आने वाले देशों से आने वाले यात्रियों की भी जांच की जा रही है।
    • हर्षवर्धन ने बताया कि 21 बड़े एयरपोर्ट्स पर जांच की जा रही है।
    • 12 बड़े और 65 छोटे सी पोर्ट्स पर जांच जारी है।
    • एयरपोर्ट्स पर जांच में पांच लाख 57 हजार 431 की जांच बड़े एयरपोर्ट पर हुई है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।