हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश चीन से लौटे द...

    चीन से लौटे दो यात्री कोरोना पॉजिटिव, सरकार अलर्ट

    चेन्नई (एजेंसी)। चीन से कोलंबो के रास्ते तमिलनाडु के मदुरै अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरे दो यात्री कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। मां और उनकी छह साल की बेटी के कल शाम आगमन पर दोनों का कोविड परीक्षण किया गया था। जिसके बाद वे विरुधनगर जिले में अपने घर चले गए थे। जिला अधिकारी मेघनाथ रेड्डी के अनुसार, परीक्षण जांच में मां बेटी के पॉजिटिव पाये जाने का पता चला है। दोनों अपने घर में आईसोलेशन में है।

    क्या है मामला

    उन्होंने बताया कि दोनों में बीमारी के लक्षण नहीं है और उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर नजर रखी जा रही है। उनके नमूने आगे के परीक्षणों के लिए यहां राज्य स्वास्थ्य प्रयोगशाला में जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजे गये हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या वे नए बीएफ-7 संस्करण से संक्रमित है। इस संस्करण के कारण कुछ देशों में मामलों का प्रसार हुआ है। उन्होंने बताया कि यह पता लगाने की प्रयास किया जा रहा है कि उनसे कोई और भी संक्रमित तो नहीं हुआ है।

    कोरोना अपडेट राज्य:-

    तमिलनाडु में भी चार कोरोना सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी हुयी है, जिससे कोरोना संक्रमणों की कुल संख्या बढ़कर 55 हो गयी। इस महामारी से ठीक होने वालों की कुल संख्या 35,56,273 तक पहुंच गयी है और मृतकों का आंकड़ा 38,049 है।

    पंजाब में भी छह कोरोना सक्रिय मामले बढ़े हैं, जिससे इनकी कुल संख्या बढ़कर 44 हो गयी है। इस महामारी से ठीक होने वालों की कुल संख्या 7,64,866 तक पहुंच गयी है और मृतकों का आंकड़ा 19,289 बरकरार है। केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में चार कोरोना सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी संख्या बढ़कर 18 हो गयी है। इस महामारी से अब तक 4,74,607 लोग मुक्त हो चुके हैं और मृतकों की संख्या 4,785 पर स्थिर है।

    इसके अलावा, गोवा और पश्चिम बंगाल में कोरोना के दो-दो मामले, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, चंडीगढ़, झारखंड और मेघालय में दो-दो मामले पाये गये हैं। राहत की बात यह है कि अरुणाचल प्रदेश, असम, दादर एवं नागर हवेली, दमन एवं दीव, लक्षद्वीप, मिजोरम, नागालैंड, मणिपुर तथा त्रिपुरा में कोरोना का एक भी सक्रिय मामला नहीं है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here