हमसे जुड़े

Follow us

17.4 C
Chandigarh
Friday, April 10, 2026
More
    Home देश ट्रक और पिकअप...

    ट्रक और पिकअप वैन की टक्कर में दो लोगों की मौत ,एक घायल

    Accident

    बेगुसराय (एजेंसी)। बिहार में बेगूसराय जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के बगराहांडीह गांव के निकट राष्ट्रीय उच्चपथ संख्या 28 पर आज सुबह ट्रक और पिकअप वैन की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी तथा एक अन्य घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि तेज रफ्तार ट्रक ने बगराहांडीह गांव के निकट एक होटल के सामने खड़े पिकअप वैन ने टक्कर मार दी।

    इस दुर्घटना में पिकअप वैन पर सवार दो लोगों की मौत हो गयी जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद ट्रक का चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूत्रों ने बताया कि मृतकों की तत्काल पहचान नही की जा सही है। घायल को बेगूगसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।