हमसे जुड़े

Follow us

22 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा दो सगे भाइयों...

    दो सगे भाइयों को सांप ने काटा, एक की मौत दूसरा गंभीर

    snakes sachkahoon

    कुरुक्षेत्र(देवीलाल बारना)। गांव अभिमन्युपुर (अमीन) में बुधवार अलसुबह घर पर सो रहे दो भाइयों को सांप ने काट लिया। सांप के काटने से एक बच्चे करीब 9 वर्षीय सलमान की मौत हो गई है जबकि दूसरा करीब 7 वर्षीय अरमान की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक के पिता अब्दुल गफ्फार ने बताया कि बुधवार सुबह पांच बजे देखा कि उनका बड़ा बेटा सलमान बेहोश था। उसे वे लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल लेकर गए तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद जैसे ही वे घर पहुंचे तो दूसरे छोटे बेटे अरमान ने भी पेट दर्द और उल्टी की शिकायत की तो उसे एक निजी अस्पताल लेकर गए। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। गंभीरावस्था को देखकर उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। इलाज कर रहे डॉ. लोकेंद्र गोयल ने कहा कि यह स्नेक बाइट का मामला है। पहले बच्चे की मौत सुबह पांच बजे हुई है तो सांप ने उसे लगभग 2 बजे काटा होगा। दूसरे बच्चे की गंभीरावस्था को देखते हुए वेंटिलेटर पर रखा गया है। डॉ. लोकेंद्र गोयल ने बताया कि कुरुक्षेत्र में कोबरा के अलावा इस प्रजाति के सांप आम पाए जाते हैं। करैत सांप सोए हुए लोगों को अपना शिकार बनाता है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here