हमसे जुड़े

Follow us

30.3 C
Chandigarh
Saturday, April 11, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी शिकोहाबाद में...

    शिकोहाबाद में पर दो रोडवेज बसें आपस में भिड़ीं, आधा दर्जन यात्री मामूली घायल

    Firozabad
    Firozabad शिकोहाबाद में पर दो रोडवेज बसें आपस में भिड़ीं, आधा दर्जन यात्री मामूली घायल

    फिरोजाबाद । शिकोहाबाद नगर के व्यस्त मैनपुरी चौराहे पर शनिवार सुबह करीब 6 बजे दो बसों के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। मैनपुरी से यात्रियों को लेकर आगरा जा रही शिकोहाबाद डिपो की एक रोडवेज बस मैनपुरी चौराहा पर क्रॉस करते समय आगरा से इटावा की ओर जा रही सैफई डिपो की रोडवेज बस से जोरदार भिड़ंत हो गई । हादसे के बाद दोनों बस बेकाबू होकर चौराहा पर ही रखे खोखों में घुस गई, इस दौरान एक बाइक सवार को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में आधा दर्जन यात्री व अन्य लोग घायल हुए , जिसमें तीन लोगों को ज्यादा चोट लगी। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल शिकोहाबाद में भर्ती कराया । वही क्षतिगस्त वाहनों को क्रेन की मदद से मौके से हटवाया गया है। गनीमत रही कि उस समय भीड़ नहीं थी, वरना बड़ी घटना हो सकती थी।

    शनिवार सुबह 6 बजे के करीब एक रोडवेज बस सवारियां लेकर शिकोहाबाद की ओर आ रही थी। मैनपुरी चौराहा पर बस ने तेजी से पार करने का प्रयास किया, इसी दौरान आगरा से इटावा की ओर जा रही बस से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। शिकोहाबाद डिपो का बस चालक राजेश निवासी फर्रुखाबाद मैनपुरी से आगरा यात्री लेकर जा रहे थे वहीं सैफई डिपो की बस के चालक शिवम गुप्ता बस को इटावा की ओर लेकर जा रहा था। हादसे से बस में बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई। युवक मोहित अपनी बाइक लेकर मैनपुरी चौराहा पार कर रहा था, वह भी रोडवेज बस की चपेट में आकर घायल हो गया । उसकी बाइक बस के नीचे जाकर फंस गई। इसके साथ ही एक चाय के खोखे पर चाय पी रहे रामकरन , सुलेवीर सिंह घायल हो गए , वहीं बस की भी कुछ यात्री मामूली चुटेल हुए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि दोनों की आमने-सामने भिंडत हुई। घटना में घायल तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।