हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी जगनपुर ईंट भट...

    जगनपुर ईंट भट्ठे पर दो पक्ष भिड़े, आठ घायल

    Hanumangarh News
    सांकेतिक फोटो

    कैराना। (सच कहूँ न्यूज) ईंट भट्ठे पर मजदूरों के दो पक्षों में सघर्ष हो गया। इस दौरान महिलाओं सहित आठ लोग घायल हो गए। (Kairana) घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    यह भी पढ़ें:– डीसीएम ने बाइक सवार वृद्ध को कुचला, मौत

    गांव मलकपुर निवासी बिट्टू जगनपुर गांव के निकट स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। बताया जा रहा है कि बुधवार को उसके पक्ष का दूसरे पक्ष के साथ में किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद उनमें जमकर मारपीट हुई। बिट्टू ने बताया कि मारपीट (Kairana) में वह और उसकी पत्नी मुन्नी, मौसेरा भाई महबूब, पुत्र वसीम, साली फैजन, साली का लड़का आसिफ, साला दिलशाद व छोटा भाई सलीम घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भिजवाया गया। जहां पर उन्हें उपचार दिया गया। उधर, पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here