हमसे जुड़े

Follow us

22.8 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home फटाफट न्यूज़ 33 लाख रुपये ...

    33 लाख रुपये की शराब जब्त

    Smuggler, Arrested, Liquor, Police, Millions, Rajasthan

    पुलिस के हत्थे चढ़े दो तस्कर

    चूरू (सच कहूँ न्यूज)। चूरू जिले की सदर थाना पुलिस ने रविवार देर रात एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए तकरीबन 33 लाख रुपये की हरियाणा निर्मित अवैध शराब से भरे कंटेनर को जब्त करते हुए दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस को चकमा देने के लिए परचून के सामान की बिल्टी दिखाकर शराब की तस्करी की जा रही थी लेकिन मुखबिर की सूचना पर सदर थाना पुलिस ने आरोपी दोनों तस्करों को दबोचते हुए 855 कार्टन शराब सहित कंटेनर को जब्त कर लिया।

    यह नशे की खेप हरियाणा के चण्डीगढ़ से गुजरात ले जाई जा रही थी लेकिन एनएच 52 पर ढाढने गांव के पास सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शराब से भरे कंटेनर का पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में ट्रक के ड्राइवर ने बताया है कि इस वाहन को रतनपुर बोर्डर तक छोड़ा है वहां से कोई दूसरा ड्राइवर इसे गुजरात ले जाने वाला था।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।