हमसे जुड़े

Follow us

25.4 C
Chandigarh
Monday, February 16, 2026
More
    Home देश कुलगाम में सु...

    कुलगाम में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर

    Security Forces Encounter

    (Kulgam Encounter)

    श्रीनगर। दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले में सोमवार को घेराबंदी और तलाश अभियान के दौरान सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। आधिकरिक सूत्रों के मुताबिक जिले के खुर हाजीपोरा गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राइफल्स, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और जम्मू कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह ने सुबह अभियान शुरू किया। इसी दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलायी। दोनों पक्षों के बीच चली इस मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए।
    उन्होंने बताया कि किसी प्रकार के प्रदर्शन को रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को आसपास के इलाकों में तैनात किया गया है। इस बीच गलियों में उतर आए बहुत से ग्रामीण , विशेषकर युवकों की उस समय सुरक्षा बलों से झड़प हो गयी। सुरक्षा बल के जवानों ने उन्हें मुठभेड़ स्थल की ओर बढ़ने से रोक दिया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।