हमसे जुड़े

Follow us

22 C
Chandigarh
Friday, March 27, 2026
More
    Home देश शोपियां में स...

    शोपियां में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर

    Encounter

    श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में बुधवार सुबह सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी मिलने पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह, सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने शोपियां के मलहूरा इलाके में मंगलवार रात संयुक्त घेराबंदी एवं तलाश अभियान चलाया। सुरक्षा बल के जवान जब एक विशेष क्षेत्र की ओर बढ़ रहे थे तो वहां छिपे आतंकवादियों ने स्वचालित हथियारों से उन पर गोलीबारी की।

    अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी। मुठभेड़ के दौरान दो आतंकवादी मारे गये। अतिरिक्त सुरक्षा बल मुठभेड़ स्थल पर पहुंच गये हैं। इलाके के इर्द गिर्द और आस पास के गांवों में घेराबंदी कर दी गयी है। अंतिम रिपोर्ट मिलने तक सुरक्षा बलों का अभियान जारी था। गौरतलब है कि सुरक्षा बलों का जिले में एक सप्ताह से भी कम समय के भीतर यह दूसरा अभियान है। इससे पहले 17 अप्रैल को दायरू में चलाये गये अभियान में दो आतंकवादी मारे गये थे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।