कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: तहसील प्रशासन ने गांव जगनपुर के जंगल में छापेमार कार्यवाही करते हुए अवैध मिट्टी खनन के कार्य में लिप्त दो ट्रैक्टर-ट्राली व जेसीबी मशीन जब्त की है। जब्त किए गए वाहनों को कैराना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
बुधवार रात्रि तहसील प्रशासन को गांव जगनपुर के जंगल में किसान विनोद के खेत से अवैध मिट्टी खनन किये जाने की सूचना मिली, जिस पर एसडीएम कैराना निधि भारद्वाज के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने नायब तहसीलदार सतीश यादव के नेतृत्व में रात्रि करीब दस बजे बताए गए स्थान पर छापेमार कार्यवाही की। टीम को देखकर अवैध खनन कर रहे आरोपी मिट्टी से भरे ट्रैक्टर-ट्राली व जेसीबी मशीन मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। टीम ने मौके से दो ट्रैक्टर, मिट्टी से भरी दो ट्रालियां व जेसीबी मशीन जब्त कर ली। Kairana News
जब्त किए गए वाहनों को कैराना लाकर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। टीम में हलका लेखपाल अनुराग पंवार भी शामिल रहे। वहीं, नायब तहसीलदार का कहना है कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बुधवार रात्रि अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर गांव जगनपुर के जंगल में छापेमार कार्यवाही की गई है। इस दौरान मौके से मिट्टी से भरी दो टैक्टर-ट्रालियां व एक जेसीबी मशीन को जब्त करके कैराना पुलिस के सुपुर्द किया गया है। अवैध मिट्टी खनन के विरुद्ध कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी। Kairana News
यह भी पढ़ें:– Himachal Weather Update: हिमाचल के इन जिलों में बारिश और हिमपात के आसार















