हमसे जुड़े

Follow us

16.8 C
Chandigarh
Monday, February 23, 2026
More
    Home फटाफट न्यूज़ नकदी से भरा ब...

    नकदी से भरा बैग लेकर दो युवक फरार, केस दर्ज

    absconding

    पुलिस ने लुटेरों की तलाश के लिए क्षेत्र की नाकेबंदी  (Absconding)

    रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। कलानौर में दिनदिहाडे मोटरसाइकिल सवार दो युवक एक साइकिल सवार से नकदी भरा बैग छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने इस संबंध में पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस ने लुटेरों की तलाश के लिए क्षेत्र की नाकेबंदी भी की, लेकिन लुटेरों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस के अनुसार जिंदराण निवासी भीम सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई कि आज सुबह वह किसी काम से साईकिल पर कलानौर आया था।

    इसी दौरान जब वह किसी से बात कर रहा तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक उसके समीप आए और साइकिल की टोकरी में टगे बैग को लूट कर फरार हो गए।

    • भीम सिंह ने बताया कि बैग में 20 हजार रुपए नकद, पास बुक व अन्य जरूरी कागजात थे।
    • बाद में सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचे और इस बारे में पता किया।
    • पुलिस ने भीम सिंह की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    • पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।