हमसे जुड़े

Follow us

17.9 C
Chandigarh
Wednesday, February 25, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी नहाते वक्त यम...

    नहाते वक्त यमुना में समाया 12 वर्षीय बालक व युवक, मौत

    Kairana News
    Kairana News: नहाते वक्त यमुना में समाया 12 वर्षीय बालक व युवक, मौत

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Drowning: परिवार के साथ में स्नान के लिए आए पानीपत के एक 12 वर्षीय बालक व 22 वर्षीय युवक की यमुना में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। परिजन बिना किसी कानूनी कार्यवाही के दोनों शवों को अपने साथ ले गए। हादसे से मृतकों के परिवारों में हाहाकार मचा हुआ है। Kairana News

    सोमवार को पानीपत की शिव चौक कॉलोनी, नई सब्जी मंडी निवासी 12 वर्षीय अर्जुन पुत्र जय नारायण अपने परिवार के लोगो के साथ में यमुना स्नान के लिए आया था। वह हरियाणा की ओर स्थित पुल के निकट यमुना में नहा रहा था। वहां पर कुछ अन्य लोग भी स्नान कर रहे थे। इसी दौरान अर्जुन यमुना के गहरे पानी में डूबने लगा। बालक को डूबता देख वहां नहा रहा साहिल(22) पुत्र रामकुमार निवासी जगजीवन राम कॉलोनी संजय चौक पानीपत उसे बचाने के लिए गया, लेकिन वह भी यमुना के गहरे पानी में समा गया। Kairana News

    बालक व युवक के परिजनों में मामले की सूचना यमुना ब्रिज पुलिस चौकी पर दी, जिस पर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने आसपास के गांवों से प्राइवेट गोताखोरों को मौके पर बुलाया और यमुना में डूबे बालक व युवक की तलाश शुरू कराई। काफी देर की तलाश के बाद बालक व युवक के शव को यमुना से बरामद कर लिया गया। बाद में परिजन बिना किसी कानूनी कार्यवाही के ही दोनों शवों को अपने साथ ले गए। बालक व युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, यमुना ब्रिज पुलिस चौकी प्रभारी एसआई राजेश कुमार का कहना है कि पानीपत के एक युवक व बालक की यमुना में डूबने से मौत हुई है। परिजन दोनों को अपने साथ ले गए है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– जहानपुरा गांव में विजिलेंस टीम की मॉर्निंग रेड, हड़कंप

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here