हमसे जुड़े

Follow us

24.6 C
Chandigarh
Wednesday, February 18, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान लोहे के कापे ...

    लोहे के कापे लेकर घूम रहे दो युवक गिरफ्तार

    Panipat News
    Panipat News: पानीपत में फर्जी डीएसपी गिरफ्तार

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। जंक्शन व टिब्बी थाना पुलिस ने लोहे के कापे लेकर घूम रहे दो युवकों को गिरफ्तार कर आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। जानकारी के अनुसार जंक्शन पुलिस थाना अधीन आने वाली सुरेशिया पुलिस चौकी के प्रभारी एएसआई जसकरण सिंह के नेतृत्व में गठित टीम रविवार रात्रि को गश्त कर रही थी। गश्त करते हुए पुलिस टीम श्रीगंगानगर-अबोहर बाइपास पर स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में पहुंची तो वहां एक युवक लोहे का कापा लेकर घूमता मिला। Hanumangarh News

    पुलिस ने कापा बरामद कर मौके से सैफल मलूक (28) पुत्र हबीब खां निवासी वार्ड 13, ढाणी 12 आरपी, लखूवाली पीएस टाउन को गिरफ्तार किया। आम्र्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच एएसआई कुंजीलाल को सौंपी। उधर, टिब्बी पुलिस थाना के एएसआई सुभाष चन्द्र ने रविवार देर रात्रि को टीम के साथ गश्त के दौरान टिब्बी कस्बे में शमशान भूमि के नजदीक कार्रवाई करते हुए कापा बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान भालासिंह (30) पुत्र रणजीत सिंह निवासी वार्ड चार, गांव कुलचन्द्र के रूप में हुई। जांच एएसआई अजीतसिंह कर रहे हैं। Hanumangarh News

    ऐलनाबाद मार्ग पर इंदिरा गांधी नहर में गिरी कार, गोताखोर व एसडीआरएफ की टीमें तलाश में जुटी

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here