हमसे जुड़े

Follow us

12.7 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More
    Home चंडीगढ़ प्रदेश में 34...

    प्रदेश में 344472 दिव्यांगों को यूडीआईडी कार्ड जारी: कौर

    Chandigarh News
    Chandigarh News: बाढ़ प्रभावित बुजुर्गों को मिलेगा वृद्धाश्रम में अस्थायी आश्रय: डॉ. बलजीत कौर

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Divyangjan UDID Card: सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार ने अप्रैल 2024 तक 344472 दिव्यांगजनों को यूडीआईडी कार्ड जारी किए हैं। डॉ. कौर ने कहा कि केंद्र और पंजाब सरकार की सभी योजनाओं और सेवाओं का लाभ दिव्यांग व्यक्तियों को एक ही कार्ड के आधार पर देने के लिए यूनिक डिसएबिलिटी आइडेंटिटी कार्ड यानी विलक्षण दिव्यांगता पहचान पत्र (यूडीआईडी) तैयार किया जाता है और इसका डेटाबेस राष्ट्रीय स्तर पर तैयार किया जा रहा है। Chandigarh News

    कैबिनेट मंत्री ने बताया कि यूडीआईडी परियोजना के अंतर्गत प्रदेश के 102 अस्पतालों में कैंप लगाकर यह पहचान पत्र जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों में से पात्र दिव्यांगजनों को अप्रैल 2024 तक 344472 यूडीआईडी कार्ड जारी किए गए हैं। Chandigarh News

    डॉ. कौर ने बताया कि इसके अलावा पंजाब सरकार की ओर से दिव्यांग व्यक्तियों के लिए एक डिसेबिलिटी सैल बनाया गया है। उन्होंने कहा कि यह समर्पित सैल विकलांग व्यक्तियों के लिए विकलांगता योजनाओं का लाभ उठाने के लिए एक सिंगल विंडो प्लेटफार्म है। Chandigarh News

    यह भी पढ़ें:– Rain: हरियाणा में भारी बारिश के कारण तापमान में गिरावट

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here