हमसे जुड़े

Follow us

22.4 C
Chandigarh
Sunday, February 15, 2026
More

    यूक्रेन को अमेरिका, नाटो से हथियारों की भरमार: रूस

    Ukraine Weapons

    संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र में रूसी स्थायी मिशन ने कहा कि यूक्रेन को अमेरिका और नोटो से जहां हथियारों की भारी खेप मिल रही है और वहीं साथ ही साथ पश्चिम देशों से अनगिनत सलाहकार भी मिल रहे हैं। मिशन ने कहा, “नागरिकों और समान विचारधारा वाले देशों के बीच रूस के प्रति तीव्र और अक्सर तर्कहीन घृणा का माहौल तैयार किया जा रहा है, रूसी सैनिकों के एकत्र होने पर सभी समस्याओं का मूल कारण बताया जा रहा है। अमेरिका अमूमन यह स्पष्ट करना भूल जाता है कि यह रूसी क्षेत्र पर उसकी सेना के बारे में है।” उन्होंने कहा, “यह अमेरिकी और नाटो हथियारों और अनगिनत सलाहकारों के उलट है।

    यूक्रेन और रूसी सीमाओं से सटे कुछ अन्य राज्यों में हथियारों और सलाहकारों की होड़ लगी हुई है। रूसी तटों के पास, काला सागर क्षेत्र में बढ़ते तनाव के कारण अमेरिकी नौसेना क्या कर रही है, इस पर भी कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया जा रहा है।” रूस द्वारा यूक्रेन की सीमाओं के पास आक्रामक कार्रवाइयों में तेजी को देखते हुए यूक्रेन और पश्चिमी देशों ने हाल ही में इस पर चिंता व्यक्त की है। इस बीच रूस ने पश्चिम देश और यूक्रेन द्वारा उस लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वह किसी को बेवजह धमकी नहीं देता है और न ही किसी पर हमला करता है। पश्चिमी देश और यूक्रेन रूसी आक्रमण का बहाना बनाकर उसकी सीमाओं के पास नाटो सेनाओं की और अधिक तैनाती कर रहा है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here