हमसे जुड़े

Follow us

17.9 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home देश यूनेस्को ने द...

    यूनेस्को ने दुनिया की पहली भाषा बोलने वाले आदिवासियों को बचाने के लिए मोदी को लिखा पत्र

    UNESCO, Narendra Modi

    नयी दिल्लीl संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन (UNESCO) की भाषा सलाहकार एवं जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में भाषा विज्ञान की पृर्व अध्यक्ष डॉ. अन्विता अब्बी ने कोरोना महामारी को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर अंडमान निकोबार के उन तीन दुर्लभ आदिवासियों को बचाने की अपील की है जो दुनिया की सबसे पहली भाषा और 70 हज़ार साल पुरानी भाषा बोलते है।

    डॉ अब्बी ने मोदी को मंगलवार को लिखे पत्र में कहा है कि अंडमान निकोबार में ‘जोरो’ भाषा बोलने वाले अब केवल तीन आदिवासी ही दुनिया मे बचे है। यह 70 हज़ार वर्ष पुरानी भाषा है जिसे दुनिया की सर्वप्रथम भाषा मानी जाती हैं। इन तीन आदिवासियों के नाम पेजे, गोलटा (पुरुष) और नू(स्त्री) है। उन्होंने लिखा है कि चार अप्रैल को ली ची नामक एक आदिवासी महिला की गम्भीर बीमारी से मृत्यु हो गई जो ‘सारो’ नामक लुप्त प्राय भाषा बोलने वाली विश्व की अंतिम व्यक्ति थी। इस तरह हम अपनी भाषा विरासत को नहीं बचा सके इसलिए हम कोरोना महमारी को देखते हुए तीन उपरोक्त व्यक्तियों की सुरक्षा की आपसे अपील करती हूँ।

    मानव संसाधन विकास मंत्रालय की सलाहकार डॉ अब्बी ने 50 हज़ार वर्ष पुरानी भाषा बोलने वाले आदिवासियों पर भी विशेष ध्यान देने का आग्रह किया है जो जंगल मे अंडमान ट्रंक रोड बन जाने से पुलिस अधिकारियों के संपर्क में आने से कोरोनो के खतरे में पड़ सकते हैं। इन आदिवासियों को बचाना विश्व की पुरानी भाषा और सभ्यता को बचाना है इसलिए आप सम्बद्ध मंत्रालयों और स्थानीय प्रशासन को निर्देश देकर इन्हे सुरक्षित रखें।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।