हमसे जुड़े

Follow us

25 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा अज्ञात युवकों...

    अज्ञात युवकों ने तलवार व डंडों से किया शोरूम मालिक पर हमला

    Kaithal

    हादसे की घटना सीसीटीवी में कैद, मौके पर पहुंची पुलिस

    कैथल (सच कहूँ न्यूज)। अंबाला रोड पुलिस नाके के पास सुबह चार युवकों ने एक शोरूम में घुसकर मालिक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले की वारदात सीसीटीवी में रिकार्ड हो गई। सूचना पाकर थाना सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हिसार के गांव शाहपुर के रहने वाले वीरेंद्र कुमार ने बताया कि अंबाला बाईपास पर पुलिस नाका के नजदीक उसकी हीरो इलेक्ट्रिक स्कूटी की एजेंसी है।

    सोमवार को उसके पास लैंडलाइन नंबर पर किसी अज्ञात लड़के का फोन आया कि उसने उनके 13 हजार देने हैं। उसने फोन करने वाले लड़के को कहा कि उसने गलत नंबर मिला दिया है, लेकिन मैं नहीं माना और बार-बार फोन करके उन्हें परेशान करने लगा। बार-बार फोन करने से दुखी होकर उन्होंने अपना लैंडलाइन नंबर बंद कर दिया।

    उसके बाद जैसे ही वह अपनी एजेंसी में कुछ काम करने लगा तभी 4 नौजवान लड़के मुंह बांधकर उसकी एजेंसी में घुस गए। इनमें से एक लड़के के हाथ में तलवार व बाकी के हाथ में लाठी डंडे थे। सभी ने उस पर हमला कर दिया। उसने सहायता के लिए चिल्लाना शुरू किया तो उसकी एजेंसी में काम करने वाला टीक निवासी राम उसे बचाने के लिए पहुंचा। तभी वापस जाते हुए एक लड़का गिर गया जिसे उन्होंने पकड़ लिया।

    बाकी मौके से फरार हो गए। उन्होंने डायल 112 पर फोन करके पुलिस को मौका पर बुला लिया। पकड़े गए लड़के ने अपना नाम गुरअमनप्रीत वासी गांव जठवाड बतलाया। दो लडकों के नाम हर्ष व यश वासी जठवाड़ बतलाए। जांच अधिकारी कुलविंदर सिंह ने बताया कि सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पकड़े गए लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here