हमसे जुड़े

Follow us

23 C
Chandigarh
Thursday, February 19, 2026
More
    Home देश केंद्रीय गृहम...

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का हरियाणा दौरा कल

    Amit Shah
    New Delhi स्थानीय भाषाओं को सशक्त बनाने का माध्यम बनेगी हिन्दी: शाह

    भाजपा कार्यकर्ताओं में भरेंगे नई ऊर्जा, तैयारियां पूर्ण

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 14 फरवरी को हरियाणा दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे सरकारी कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान शाह संगठन की दो बैठकों को भी संबोधित करेंगे। भाजपा हरियाणा प्रदेश मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रमुख डा. संजय शर्मा ने बताया कि शाह का दौरा संगठनात्मक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने बताया कि भाजपा मिशन-2024 की तैयारियों में लगी हुई इसलिए शाह का दौरा हरियाणा भाजपा के लिए बहुत ही मायने रखता है।

    यह भी पढ़ें:– Turkey भूकंप : 72 घंटे बाद जब मलबे से जिन्दा निकला बेजुबान

    डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करनाल में पुलिस विभाग के एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद एक और उनका सरकारी कार्यक्रम होगा। दोपहर बाद करनाल और सोनीपत में भाजपा बूथ स्तर के पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। करनाल में 1000 और सोनीपत में लगभग 1500 कार्यकर्ता बैठक में शामिल होंगे। शर्मा ने बताया कि गृहमंत्री शाह का दौरा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा।

    गृहमंत्री के हरियाणा दौरा को सफल बनाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष औमप्रकाश धनखड़ ने नेताओं और कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां तय कर दी है। संजय शर्मा ने बताया कि भाजपा हर समय चुनावी मोड़ में रहती है। भाजपा किसी भी चुनाव को छोटा या बड़ा नहीं मानती बल्कि वह उसे मिशन के रूप में लेकर चलती है। पार्टी ने 6 अप्रैल तक का अपना कलेंडर जारी किया है, जिसके तहत भाजपा स्थापना दिवस पर 5 लाख कार्यकर्ताओं के घरों पर पार्टी का ध्वज फहराया जाएगा।

    नए मतदाताओं के लिए चलेगा अभिनंदन कार्यक्रम

    डॉ. शर्मा ने बताया कि 6 अप्रैल तक प्रदेश की 90 विधानसभाओं के पन्ना प्रमुखों की कार्यशालाएं होंगी। एक कार्यशाला में 3500 से 4000 कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि अभी तक तीन कार्यशालाएं हो चुकी हैं। 15 मार्च से 22 मार्च तक नए मतदाताओं से संपर्क साधने का अभियान चलाया जाएगा। 23 मार्च शहीद भगत सिंह बलिदान दिवस पर भाजपा का युवा मोर्चा नए मतदाताओं के अभिनंदन कार्यक्रम प्रदेश में आयोजित करेगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here