हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश संयुक्त किसान...

    संयुक्त किसान मोर्चा का चक्काजाम कल

    Farmer-Protest

    कृषि कानूनों का विरोध : देश की राजधानी की सीमाओं पर डटे अन्नदाता (United Farmers March)

    • किसी को कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा : डीएसपी

    भिवानी (सच कहूँ/इन्द्रवेश)। उधर किसान संगठनों ने कल 6 फरवरी को चक्का जाम करने का ऐलान किया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड में चक्का जाम नहीं होगा। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 6 फरवरी को देश भर में तीन घंटे के लिए चक्का जाम किया जाएगा। इस दौरान किसानों द्वारा कृषि कानूनों का विरोध किया जाएगा। इसके तहत भिवानी में किसानों द्वारा चक्का जाम में भाग लिया जाएगा। इसके तहत भिवानी पुलिस द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से व्यापक प्रबंध किए गए हैं। जिला पुलिस ने चक्का जाम की तैयारियों को लेकर अपनी कमर कस ली है। भिवानी के पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह ने जिला पुलिस को व्याप्त प्रबंध के निर्देश दिए हैं।

    वहीं यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से जारी रहे, इसके लिए भी अलग रूट बनाए गए हैं, ताकि नागरिकों को कोई परेशानी न हो। भिवानी के डीएसपी वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि किसान आंदोलन को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी चौकी इंचार्ज व उप निरीक्षकों को सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि किसी को भी कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। वही रोड जाम की वजह से आमजन को परेशानी न हो इसके लिए अलग व्यवस्था की जाएगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।