हमसे जुड़े

Follow us

16.8 C
Chandigarh
Friday, March 20, 2026
More
    Home देश महाराष्ट्र मे...

    महाराष्ट्र में अनलॉक प्रक्रिया सात जून से

    Lockdown Extended

    मुंबई (सच कहूँ न्यूज)। कोरोना महामारी पर नियंत्रण के परिप्रेक्ष्य में महाराष्ट्र में ‘ब्रेक द चैन’ के तहत लागू प्रतिबंधों में सात जून से ढील दी जाएगी। महाराष्ट्र राज्य आपदा प्रबंधन, राहत एवं पुनर्वास के प्रमुख सचिव असीम गुप्ता ने शुक्रवार की देर रात इस आशय की अधिसूचना जारी की। अधिसूचना के मुताबिक राज्य के जिलों को कोविड संक्रमण दर के मानदंड और आॅक्सीजन बेड के उपयोग के आधार पर पांच चरणों में बांटा गया है। पहले चरण में पांच प्रतिशत से कम संक्रमण दर और 25 प्रतिशत से कम आॅक्सीजन एम्बुलेंस का उपयोग करने वाले जिले आएंगे। ऐसे जिलों में सभी गतिविधियां सुचारू रूप से जारी रहेगी। दूसरे चरण में पांच प्रतिशत की संक्रमण दर और 25 से 40 प्रतिशत के बीच आॅक्सीजन बेड उपयोग वाले इन जिलों में निर्माण, कृषि सेवाओं सहित सभी गतिविधियां शुरू की जा सकेंगी। रेस्टोरेंट, मॉल, सिनेमाघर, जिम, सैलून और स्पा अपनी 50 फीसदी क्षमता से शुरू होंगे।

    तीसरे चरण में पांच से 10 फीसदी संक्रमण दर और 40 फीसदी से ज्यादा आॅक्सीजन बेड के इस्तेमाल वाले जिलों में आवश्यक सेवाओं के साथ अन्य दुकानें शाम चार बजे तक खुली रहेंगी। शनिवार और रविवार को केवल आवश्यक सेवाएं ही जारी रहेंगी। चौथे चरण में 10 से 20 प्रतिशत की संक्रमण दर और 60 प्रतिशत से अधिक आॅक्सीजन बेड के उपयोग वाले जिले आएंगे। इन जिलों में आकस्मिक सेवाएं शाम चार बजे तक जारी रहेंगी, बाकी सभी गतिबंधियां प्रतिबंधित रहेंगी। सामाजिक आयोजनों पर प्रतिबंध यथावत रहेगा। इसी प्रकार पांचवे चरण में 20 प्रतिशत से अधिक संक्रमण दर और 75 प्रतिशत से अधिक आॅक्सीजन बेड वाले जिलों में सोमवार से शुक्रवार शाम चार बजे तक आवश्यक दुकानें खुली रहेंगी। शनिवार और रविवार को चिकित्सा सेवाओं को छोड़कर सभी गतिविधियां बंद रहेंगी। अधिसूचना के मुताबिक मराठवाड़ा क्षेत्र में हिंगोली, जालना, नांदेड़ और लातूर जिले पहले और औरंगाबाद जिला दूसरे तथा बीड, उस्मानाबाद और परभणी जिले तीसरे चरण में शामिल रहेंगे।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।