हमसे जुड़े

Follow us

11.4 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश जिंदगी की जंग...

    जिंदगी की जंग हार गई उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता, पिता ने कहा हमें पैसा नहीं इंसाफ चाहिए

    Unnao, Rape, Victim, Dies

    उन्नाव जिले के बिहार कस्बे को छावनी में तब्दील कर दिया गया है । Unnao rape victim dies

    Edited By Vijay Sharma

    लखनऊ (सच कहूँ न्यूज)। उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता (Unnao rape victim dies) शुक्रवार देर रात आखिरी जिंदगी की जंग हार गई। परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मौत के बाद परिवार सदमे में है। पिता ने कहा कि परिवार को एक पैसा नहीं चाहिए। पीड़ित की मौत के बाद उन्नाव जिले के बिहार कस्बे को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस और जिला प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। कस्बे में सन्नाटा पसरा है। ग्रामीण पिछले दो दिनों से अपने घरों में दुबके हुए हैं।  चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनील गुप्ता ने दिन में बताया था कि ऐसे गंभीर मामलों में इलाज बहुत मुश्किल होता है।

    आरोपितों ने केरोसिन छिड़ककर लगाई थी आग

    • 25 वर्षीय पीडि़त युवती उन्नाव जिले के बिहार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली थीं।
    •  दो साल पहले शादी का झांसा देकर गांव का ही शिवम रायबरेली ले गया था।
    • शिवम व उसके दोस्त शुभम ने दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया।
    • शुभम को पुलिस ने क्लीनचिट दे दी थी।
    • जबकि शिवम नौ माह रायबरेली जेल में रहकर 30 नवंबर को जमानत पर छूटा था।
    • आरोपित लगातार मुकदमा वापसी का दबाव बना रहा था।
    • गुरुवार सुबह पीडि़ता बैसवारा रेलवे स्टेशन जा रही थी।
    • गांव से लगभग तीन सौ मीटर दूर रास्ते में शिवम त्रिवेदी और उसके साथ कुछ लोगों ने रोका और केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी और भाग निकले।

    अब मैं लड़ाई लड़ूंगी : पीड़िता की बहन

    पीड़िता से एक साल बड़ी बहन ने कहा, ‘‘हमारी बहन हमारा संबल थी। वह छोटी जरूर थी।लेकिन हमारे परिवार के लिए प्रेरणादायक थी। अब हम उसकी मौत के बाद चुप नहीं बैठेंगे। अब हम उसकी लड़ाई लड़ेंगे। जब तक आरोपियों को सजा नहीं मिलती। तब तक मेरी लड़ाई जारी रहेगी। मुझे तो आरोपियों ने पहले ही बदनाम कर दिया है। अब कुछ भी हो जाए। चाहे मुझे भी जला दिया जाए। लेकिन मैं अपनी बहन के हत्यारों को नहीं छोड़ूंगी। शव के पोस्टमाॅर्टम होने के बाद हम लोग सीधे उन्नाव अपने गांव जाएंगे। अंतिम संस्कार वहीं होगा।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।