हमसे जुड़े

Follow us

13.4 C
Chandigarh
Sunday, February 15, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी यूपी चुनाव : ...

    यूपी चुनाव : बसपा ने छह प्रत्याशियों की सूची जारी की

    BSP supports Bharat bandh of farmers

    लखनऊ (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने वीरवार को अपने छह उम्मीदवारों की सूची जारी की। चार जिलों की छह विधानसभा सीटों के लिए जारी सूची में बिजनौर जिले की धामपुर सीट पर बसपा ने मूलचंद्र चौहान को उम्मीदवार बनाया है। जबकि, मुरादाबाद जिले की कन्दरकी सीट पर मुहम्मद रिजवान बसपा के प्रत्याशी होंगे। बसपा ने बरेली जिले नवाबगंज सीट पर यूसुफ खान को, फरीदपुर (सु) सीट पर शालिनी सिंह को और बरेली सीट पर ब्रह्मानंद शर्मा को प्रत्याशी घोषित किया है। इसके अलावा शाहजहांपुर जिले ददरौल सीट पर चंद्रकेतु मौर्य बसपा के उम्मीदवार होंगे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here