हमसे जुड़े

Follow us

23.6 C
Chandigarh
Tuesday, February 10, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी यूपी में निका...

    यूपी में निकाय चुनाव का हुआ ऐलान | UP Nikay Chunav 2023

    UP Nikay Chunav
    •  17में से आठ नगर निगम अनारक्षित,नो अनारक्षित (सामान्य)
    •  लखनऊ, कानपुर ,गाजियाबाद सहित 6 सीट महिलाओं के लिए आरक्षित

    लखनऊ(सच कहूँ /रविंद्र सिंह )। उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकाय (UP Nikay Chunav) चुनाव से संबंधित आरक्षण सूची जारी कर दी है। नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने  बताया कि प्रदेश के 17 नगर निगमों में से नौ को आरक्षित (सामान्य ) और आठ को अनारक्षित किया गया है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ, कानपुर और गाजियाबाद नगर निगम की सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं।राज्य सरकार ने 17 नगर निगमों के अलावा 199 नगर पालिका परिषदों और 544 नगर पंचायतों के आरक्षण की सूची भी जारी कर दी है।

    एक अप्रैल से आपकी जेब पर होगा क्या असर? आइए जानिए | New Rules From 1st April 2023

     महिलाओं के लिए छह सीटें रखी आरक्षित | Municipal elections announced in UP

    उत्तर प्रदेश के 17 नगर निगम में कौन सी सीट किसके वर्ग के लिए आरक्षित हुई है और कौन सी सीट अनारक्षित हुई  है।  नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि  इस बार यूपी में छह महिलाएं महापौर होंगी।
    आरक्षण सूची में महिलाओं के लिए कुल छह सीटें आरक्षित रखी गई हैं। जिसमें अनुसूचित जाति महिला की एक, पिछड़ा वर्ग महिला के लिए दो और तीन सामान्य महिला के लिए सीट आरक्षित कर दी गई हैं।

    महिला महापौर आरक्षित सीट | UP Nikay Chunav

    नगर निगम (आगरा) में अनुसूचित जाति महिला,  नगर निगम (शाहजहांपुर) में पिछड़ा वर्ग महिला, नगर निगम (फिरोजाबाद) में पिछड़ा वर्ग महिला, नगर निगम (लखनऊ) सामान्य महिला, नगर निगम (कानपुर) सामान्य महिला, नगर निगम (गाजियाबाद) सामान्य महिला के लिए सीट को आरक्षित रखा गया है।

    अनुसूचित और पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित महापौर सीट

    नगर निगम (झांसी) अनुसूचित जाति , नगर निगम (सहारनपुर) पिछड़ा वर्ग, नगर निगम (मेरठ) पिछड़ा वर्ग के लिए सीट को आरक्षित रखा गया है।

    अनारक्षित महापौर सीट | UP Nikay Chunav

    नगर निगम (वाराणसी), नगर निगम (प्रयागराज), नगर निगम (अलीगढ़), नगर निगम (बरेली), नगर निगम (मुरादाबाद), नगर निगम (गोरखपुर), नगर निगम (अयोध्या), नगर निगम (मथुरा), नगर निगम (वृंदावन) की सीट को अनारक्षित रखा गया है।

    निकाय चुनाव में महिलाओं के लिए कुल 288 सीटें आरक्षित

    आरक्षण सूची में महिलाओं के लिए कुल 288, ओबीसी को कुल 205, एससी की कुल 110, एसटी को कुल 02 सीटें आरक्षित की गई है।

    760 निकायों में होगा चुनाव | UP Nikay Chunav

    प्रदेश में 762 नगर निकाय हैं, 760 निकायों में चुनाव होगा। इनमें नगर निगम की 17, नगर पालिका परिषद की 200 बाकी शेष नगर पंचायत की सीटें हैं। यूपी नगर निकाय चुनाव को लेकर नगर निगम की सीटों में छह सीटों में परिवर्तन हुए हैं। इसके साथ ही ओबीसी के लिए 205 सीटें पहले भी थी और अभी भी हैं।

    नगर निगम के लिए  9 सीटें आरक्षित हुई

      इन 9 सीटों में आगरा नगर निगम अनुसूचित जाति महिला, झांसी नगर निगम अनुसूचित जाति, शाहजहांपुर नगर निगम पिछड़ा वर्ग महिला, फिरोजाबाद नगर निगम को पिछड़ा वर्ग महिला, सहारनपुर नगर निगम को पिछड़ा वर्ग, मेरठ नगर निगम को पिछड़ा वर्ग, लखनऊ नगर निगम को महिला, कानपुर नगर निगम को महिला और गाजियाबाद नगर निगम को महिला के लिए आरक्षित किया  है।

    ये 8 सीटें अनारक्षित (सामान्य)

    मेयर की जो सीटें सामान्य हैं, उनमें वाराणसी नगर निगम अनारक्षित, प्रयागराज नगर निगम अनारक्षित, अलीगढ़ नगर निगम अनारक्षित, बरेली नगर निगम अनारक्षित, मुरादाबाद नगर निगम अनारक्षित, गोरखपुर नगर निगम अनारक्षित, अयोध्या नगर निगम अनारक्षित, मथुरा-वृंदावन नगर निगम को अनारक्षित किया गया है।

     छह अप्रैल शाम छह बजे तक आपत्तियां होगी दर्ज UP Nikay Chunav

     आरक्षण सूची पर छह अप्रैल  शाम छह बजे तक आपत्तियां दर्ज करायी जा सकती हैं। आपत्तियों के निस्तारण के बाद आरक्षण की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here