हमसे जुड़े

Follow us

13.2 C
Chandigarh
Wednesday, February 11, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी UP: बिजनौर मे...

    UP: बिजनौर में SI की गला रेतकर हत्या

    Sub Inspector, Murder, Crime, Bijnore, Uttar Pardesh

    बिजनौर: यूपी के बिजनौर के मंडावर थाने में तैनात बालावाली चौकी इंचार्ज (सब इंस्पेक्टर) शहजोर सिंह मलिक की शुक्रवार देर शाम अज्ञात बदमाशों ने गला रेतकर हत्या कर दी। एसआई की बॉडी को बदमाश सड़क किनारे खेत में फेंक गए और उनकी पि‍स्टल लेकर फरार हो गए। स्थानीय लोगों की इन्फॉर्मेशन मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मलिक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

    गर्दन और उंगली कटी हुई थी

    • घटनास्थल के पास से गुजर रहे एक शख्स की नजर सड़क किनारे खड़ी बाइक पर पड़ी तो उसने गांव वालों को जानकारी दी।
    • स्थानीय लोगों के मुताबिक, शव सड़क किनारे खेत में पड़ा था। गर्दन और उंगली कटी हुई थी। शरीर पर चोट के कई निशान थे।
    • घटना की सूचना मिलते ही डीएम जगतराज और एसपी अतुल शर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

    सपा सरकार में दो महीने के कार्यकाल के दौरान क्राइम के 212 केस आए सामने

    अखिलेश सरकार के दौरान अप्रैल-मई राज्य में मर्डर के 101, रेप के 41, डकैती के 3 और लूट के 67 केस सामने आए थे। वहीं, योगी सरकार में इस साल इन दो महीनों में मर्डर के 240, रेप के 179, डकैती के 20 और लूट के 273 केस दर्ज हुए हैं। सपा सरकार में दो महीने के कार्यकाल के दौरान क्राइम के कुल 212 केस सामने आए। जबकि योगी सरकार में ये तादाद 712 केसों तक पहुंच गई। इस तरह सपा सरकार के मुकाबले योगी सरकार में 195% क्राइम रेट बढ़ गया।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।