हमसे जुड़े

Follow us

11.3 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ आगामी लोकसभा ...

    आगामी लोकसभा चुनाव देश के लिये अहम: अमरिंदर

    Lok Sabha elections sachkahoon

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पंजाब लोक कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) इसलिये अहम हैं क्योंकि देश को स्थिर तथा मजबूत सरकार की जरूरत है। कैप्टन सिंह पार्टी के विधानसभा चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

    उन्होंने आज कहा कि दुनिया में भौगोलिक-राजनीतिक स्थिति के मद्देनजर रूस-यूक्रेन युद्ध के मद्देनजर देश को एक स्थिर,परिपक्व और मजबूत नेतृत्व की जरूरत है जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रदान कर रहे हैं। बैठक में भाजपा के नेता सुभाष शर्मा ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी तथा भाजपा चार नगर निगम लुधियाना, पटियाला, अमृतसर और जालंधर के होने वाले चुनाव मिलकर लड़ेगी। बैठक में प्रदेश की मौजूदा स्थिति का जायजा भी लिया गया तथा हाल के विधानसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवारों के प्रदर्शन का भी जायजा लिया।

    कैप्टन सिंह ने कहा कि पंजाब में लोगों ने उम्मीदों के साथ आम आदमी पार्टी को मतदान किया,वहीं उसकी उम्मीदों से पहले सरकार के प्रति निराशा पैदा हुई है। आप सरकार सिर्फ कई वादों से पीछे हट गयी और इसने पंजाबियों की ताकत तथा अधिकारों को छीनकर उनके मान को ठेस पहुंचाई है।

    पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आप पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल जैसे बाहरी व्यक्ति को दिल्ली से सरकार चलाने वाले को पंजाबी कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। श्री केजरीवाल दिल्ली में पंजाब के अधिकारियों की बैठक करके उन्हें आदेश जारी कर रहे हैं। यह पूरी तरह असंवैधानिक है, जिस तरह सरकार केजरीवाल चला रहे हैं, वह पंजाब को डुबो देगा। भाजपा नेता सुभाष शर्मा ने कहा कि बेशक भाजपा-पीएलसी गठबंधन कोई सीट नहीं जीत सका लेकिन इसकी मजबूत नींव पहले ही रखी जा चुकी है।

    नगर निगम के चुनाव (Lok Sabha Elections) में इसका असर देखने को मिलेगा। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में यह गठजोड़ मजबूत ताकत होगा। आगामी लोकसभा चुनाव भाजपा गठबंधन तथा आप के बीच होगी और कांग्रेस तथा अकाली दल हाशिये पर सिमट जायेंगे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here