हमसे जुड़े

Follow us

22.6 C
Chandigarh
Wednesday, March 18, 2026
More
    Home देश Weather: ऊपरी...

    Weather: ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय! आईएमडी ने जारी की चेतावनी

    Weather

    Weather Update: नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को चेतावनी जारी की है कि दक्षिणी अंडमान सागर और आसपास के क्षेत्रों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जो दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के मध्य स्तर तक फैल रहा है। इस प्रभाव के चलते 24 अक्टूबर 2025 को बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना जताई जा रही है। Weather

    इस स्थिति के कारण दक्षिण भारत के कई हिस्सों में भारी वर्षा हो सकती है।

    तमिलनाडु का मौसम

    • 23-24 अक्टूबर और 26-28 अक्टूबर के बीच तमिलनाडु में बारिश की संभावना।
    • लक्षद्वीप में 23 अक्टूबर को, केरल और माहे में 27-29 अक्टूबर को भारी वर्षा हो सकती है।
    • उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 23-25 अक्टूबर तक बारिश का अनुमान है।

    तेलंगाना का मौसम

    • तेलंगाना में 23-25 और 29 अक्टूबर को भारी वर्षा होने की संभावना।
    • तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में 24-26 अक्टूबर और 29 अक्टूबर को वर्षा की संभावना।

    कर्नाटक | Weather

    • दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में 24 अक्टूबर को भारी बारिश।
    • तटीय कर्नाटक में 25-26 अक्टूबर को बारिश का अनुमान।

    अन्य दक्षिण भारत के क्षेत्र

    दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 23 अक्टूबर को, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में 23, 27 और 28 अक्टूबर को, तथा केरल, माहे और तटीय कर्नाटक में 23-24 अक्टूबर को अत्यधिक बारिश होने की संभावना।

    चक्रवात की चेतावनी

    बंगाल की खाड़ी के दक्षिण में एक चक्रवात विकसित होने का अनुमान है। आईएमडी ने कहा कि यह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की दिशा में बढ़कर आज दोपहर तक उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटों से दूर, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में अवदाब में परिवर्तित हो सकता है।

    पश्चिम भारत का मौसम

    • 23-24 अक्टूबर को कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश/गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना।
    • 25-26 अक्टूबर को गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ में भारी बारिश की संभावना।

    अगले पांच दिनों में कोंकण, गोवा, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात क्षेत्र में बिजली कड़कने और गरज के साथ छींटे पड़ने की चेतावनी। आईएमडी ने नागरिकों से अपील की है कि वे मौसम की जानकारी पर नजर रखें और नदी, नालों तथा तटीय क्षेत्रों में सुरक्षा उपाय अपनाएं। Weather