हमसे जुड़े

Follow us

21.2 C
Chandigarh
Sunday, March 29, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी यूपीएससी सिवि...

    यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित, प्रदीप सिंह को पहला स्थान

    UPSC Civil Services Examination final result declared

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2019 का अंतिम परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया जिसमें प्रदीप सिंह ने पहला स्थान हासिल किया, दूसरे स्थान पर जतिन किशोर और तीसरे स्थान पर प्रतिभा वर्मा रही हैं। आयोग ने इस बार कुल 829 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इन उम्मीदवारों में 304 उम्मीदवार सामान्य वर्ग, 78 उम्मीदवार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, 251 उम्मीदवार अन्य पिछड़ा वर्ग, 129 अनुसूचित जाति और 67 उम्मीदवार अनुसूचित जनजाति के शामिल हैं। यूपीएससी ने सिविल सेवा के लिए सितंबर 2019 में लिखित परीक्षा आयोजित की थी। इस साल फरवरी से अगस्त के बीच हुए साक्षात्कार के बाद अंतिम परिणाम जारी किया गया। परीक्षा के आधार पर आयोग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और केंद्रीय सेवाएं ग्रुप ए और ग्रुप बी के लिए उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए संस्तुति की गयी है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।