हमसे जुड़े

Follow us

25.3 C
Chandigarh
Friday, April 10, 2026
More

    US Army Action: इराक व सीरिया में अमेरिकी सेना की कार्रवाई, दो आईएसआईएस आतंकी ढेर, एक नेता गिरफ्तार

    US Army News
    US Army Action: इराक व सीरिया में अमेरिकी सेना की कार्रवाई, दो आईएसआईएस आतंकी ढेर, एक नेता गिरफ्तार

    US Army Action: वॉशिंगटन। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने जानकारी दी है कि हाल ही में इराक और सीरिया में ‘डिफीट आईएसआईएस’ (D-ISIS) अभियानों के तहत की गई कार्रवाई में दो आईएसआईएस आतंकियों को मार गिराया गया और एक आईएसआईएस नेता सहित दो अन्य को गिरफ्तार किया गया है। US Army News

    सीईएनटीसीओएम ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर बताया कि 21 से 27 मई के बीच छह सैन्य अभियानों को अंजाम दिया गया, जिनमें से पांच इराक में और एक सीरिया में चलाया गया। इन अभियानों में आतंकियों के पास से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया।

    Pakistan-linked module busted: तरनतारन में हथियार तस्करी रैकेट सहित पाकिस्तान से जुड़े मॉड्यूल का भं…

    सीरिया के डेयर एज-जूर क्षेत्र में अमेरिकी सहयोग से सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्सेस ने 21-22 मई के बीच एक अभियान चलाकर एक आईएसआईएस सदस्य को गिरफ्तार किया। वहीं, इराक के सलाह अल-दीन, किरकुक और अल-फलुजाह क्षेत्रों में भी ऑपरेशन चलाकर कई ठिकानों को ध्वस्त किया गया और दो आतंकवादियों को मार गिराया गया।

    सीईएनटीसीओएम के कमांडर जनरल माइकल एरिक कुरिल्ला ने कहा कि, “हम आईएसआईएस के खिलाफ संघर्ष में अपने सहयोगियों और साझेदार बलों के साथ पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहे हैं। इस तरह के अभियान क्षेत्रीय स्थिरता और नागरिकों की सुरक्षा के लिए आवश्यक हैं।” गौरतलब है कि वर्ष 2014 में आईएसआईएस ने इराक और सीरिया के बड़े हिस्से पर कब्जा कर तथाकथित ‘खिलाफत’ की घोषणा की थी। हालांकि, 2017 तक इराक और उसके बाद 2019 में सीरिया में भी आईएसआईएस अपने अंतिम गढ़ से उखाड़ा गया था। US Army News

    NIA Raid in Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ एनआईए की बड़ी कार्रवाई