हमसे जुड़े

Follow us

30 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More

    रूस में न जाएं अमेरिकी नागरिक

    Issue of Strategic Stability

    विदेश मंत्रालय ने दी सलाह

    • यूक्रेन के साथ बढ़ते तनाव के मद्देनजर उठाया कदम

    वाशिंगटन (एजेंसी)। अमेरिका ने यूक्रेन के साथ लगे रूस की सीमा पर तनाव के बीच अपने नागरिकों की रूस की यात्रा नहीं करने की सलाह दी है। इस संबंध में अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने परामर्श जारी किया है। विदेश मंत्रालय ने अपने परामर्श में कहा, ‘यूक्रेन के साथ सीमा पर व्याप्त तनाव, अमेरिकी नागरिकों के उत्पीड़न की संभावना, रूस में अमेरिकी नागरिकों की सहायता करने के लिए दूतावास की सीमित क्षमता, कोविड-19 और संबंधित प्रवेश प्रतिबंध, आतंकवाद, रूसी सरकार के सुरक्षा अधिकारियों द्वारा उत्पीड़न तथा स्थानीय कानून का मनमाने तरीके से लागू करने के कारण रूस की यात्रा न करें।’

    अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि चेतावनी दी जाती है कि रूस और यूक्रेन की सीमा पर स्थिति तनावपूर्ण है। मंत्रालय ने कहा, ‘तनावपूर्ण स्थिति के मद्देनजर अमेरिकी नागरिकों को इस क्षेत्र के माध्यम से रूस से यूक्रेन की यात्रा नहीं करने की सलाह दी जाती है।’

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here