हमसे जुड़े

Follow us

12 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More

    Israel-Hamas War: इजरायल में अमेरिकी दूतावास ने अलर्ट जारी किया, अचानक हमले से सावधान रहने का आग्रह

    Israel-Hamas War
    Israel-Hamas War: इजरायल में अमेरिकी दूतावास ने अलर्ट जारी किया, अचानक हमले से सावधान रहने का आग्रह

    जेरूसलम (एजेंसी)। जेरूसलम में अमेरिकी दूतावास ने एक नया सुरक्षा अलर्ट जारी कर अमेरिकी नागरिकों से बढ़ते क्षेत्रीय तनाव के कारण संभावित अचानक हवाई हमलों से सावधान रहने का आग्रह किया है। दूतावास ने कहा, ‘क्षेत्रीय तनाव में वृद्धि के कारण, जेरूशलेम में अमेरिकी दूतावास लगातार और बारीकी से सुरक्षा स्थिति की निगरानी कर रहा है।ह्व ह्लअमेरिकी दूतावास अमेरिकी नागरिकों को सावधानी बरतने और व्यक्तिगत सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने की निरंतर आवश्यकता की याद दिलाता है क्योंकि मोर्टार और रॉकेट फायर और मानव रहित विमान प्रणाली (यूएएस) घुसपैठ सहित सुरक्षा घटनाएं अक्सर बिना किसी चेतावनी के होती हैं। एडवाइजरी में कहा गया है कि सुरक्षा माहौल जटिल है और इसमें तेजी से बदलाव हो सकता है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here