हमसे जुड़े

Follow us

12.7 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More

    अमेरिका-ईयू ने की रूस को आइसोलेट करने के मुद्दे पर चर्चा

    Sanctions on Russia

    वाशिंगटन (एजेंसी)। अमेरिका और यूरोपीय संघ के प्रतिनिधिमंडल ने रूस के मुद्दे पर अपनी पहली उच्च स्तरीय वार्ता की और दौरान रूस को अलग-थलग करने के लिए अतिरिक्त कदमों को उठाने पर चर्चा की। यह जानकारी अमेरिका के विदेश विभाग और यूरोपीय विदेश कार्रवाई सेवा ने संयुक्त बयान में दी। संयुक्त बयान में कहा गया, “यूरोपीय संघ और अमेरिका ने आज वाशिंगटन, डीसी में रूस के मुद्दे पर पहली यूएस-यूरोपीय संघ उच्च स्तरीय वार्ता आयोजित की।

    इस दौरान रूस को अमेरिका और यूरोपीय संघ की अर्थव्यवस्थाओं और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय प्रणाली से अलग करने के लिए अतिरिक्त कदम उठाने तथा उस पर गंभीर प्रतिबंध लगाने को लेकर भी चर्चा हुई। बयान में कहा गया कि दोनों पक्ष के अधिकारी इस बात पर भी सहमत हुए कि चीन यूक्रेन में युद्ध को तत्काल समाप्त करने का समर्थन करता है। बयान में कहा गया, ” चीन युद्ध को तत्काल समाप्त करने, मानवीय गलियारों को बनाने और आक्रमण के किसी भी जोखिम को रोकने का समर्थन करता है।”

    दोनों पक्ष 2022 के अंत में रूस पर एक और वार्ता के लिए तैयार

    बयान में कहा गया है कि अमेरिका और यूरोपीय संघ के अधिकारी रूस के खिलाफ लगाए प्रतिबंधों को नाकाम करने से बचने और यूक्रेन में रूस के विशेष सैन्य अभियान को किसी भी प्रकार का समर्थन नहीं देने के लिए चीन से आग्रह करते रहने पर सहमत हुए। बयान में कहा गया कि अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व राजनीतिक मामलों की अवर विदेश मंत्री विक्टोरिया नुलैंड और यूरोपीय संघ का नेतृत्व यूरोपीय विदेश कार्रवाई सेवा के राजनीतिक मामलों के उप महासचिव एनरिक मोरा ने किया। बयान में कहा गया कि दोनों पक्ष 2022 के अंत में रूस पर एक और उच्च स्तरीय वार्ता आयोजित करने पर सहमत हुए।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here