हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Tuesday, February 3, 2026
More
    Home अंतरराष्ट्रीय ख़बरें अमेरिकी सीनेट...

    अमेरिकी सीनेट ने किया यूक्रेन के समर्थन में प्रस्ताव पारित

    Ukraine

    वॉशिंगटन (सच कहूँ न्यूज)। अमेरिकी सीनेट ने रूस के संभावित आक्रमण के खिलाफ स्वतंत्र एवं लोकतांत्रिक यूक्रेन के समर्थन में सर्वसम्मति से एक द्विपक्षीय प्रस्ताव पारित किया है। सी-स्पैन प्रसारक के एक संवाददाता ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। प्रस्ताव के मुताबिक सीनेट ने यूक्रेन की रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त सहायता के अलावा राजनीतिक, राजनयिक एवं सैन्य मदद प्रदान करके देश की क्षेत्रीय अखंडता को बहाल करने के सरकार के निरंतर प्रयासों का समर्थन करने की अमेरिका की प्रतिबद्धता की पुष्टि की। प्रस्ताव में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से यूक्रेन पर आक्रमण करने और यूरोप में शांति बहाल करने के लिए रूस के खिलाफ सभी साधनों का इस्तेमाल करने का आह्वान किया गया है।

    प्रस्ताव में कहा गया है कि यदि रूस यूक्रेन पर हमला करे तो राष्ट्रपति बाइडेन उस पर भारी जुर्माना लगाएं। सीनेट ने कहा कि यूरोप में शांति बहाल करने के लिए यह कदम उठाना जरूरी होगा। इस प्रस्ताव में रूसी संघ के खिलाफ जंग छेड़ने या सैन्य ताकत के इस्तेमाल जैसी बातें नहीं हैं। न ही यूक्रेन में अमेरिकी सेना के प्रवेश की इजाजत देने के लिए प्राधिकरण बनाने जैसी किसी बात का जिक्र है। गौरतलब है पश्चिमी देश यह आरोप लगाते रहे हैं कि रूस, यूक्रेन के खिलाफ हमले की तैयारी कर रहा है। इससे पहले रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाशेनकोव ने मंगलवार को कहा था कि मास्को यूक्रेन के साथ सीमा से अपने कुछ बलों को वापस बुला रहा है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here