हमसे जुड़े

Follow us

24.9 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More
    Home अंतरराष्ट्रीय ख़बरें अमेरिका सीरिय...

    अमेरिका सीरिया में ठिकाने करे खाली: तुर्की

    Turkey

    अंकारा 09 जनवरी (एजेंसी)

    तुर्की के राष्ट्रपति के प्रवक्ता इब्राहिम कालीन ने कहा है अमेरिका सीरिया के उत्तरी हिस्से में आईएस के खिलाफ इस्तेमाल किये जाने वाले 16 सैन्य ठिकानों को स्थानीय प्रशासन या तुर्की को सौंप दे। अमेरिका के सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन के साथ बैठक के बाद मंगलवार को श्री कालीन ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि तुर्की को अमेरिकी अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार अमेरिका की सीरिया से सेनाएं हटाने की योजना की गति में कोई कमी नहीं आयी है।

    तुर्की को उम्मीद है कि अमेरिका ने आईएस से लड़ने के लिए सीरिया के कुर्दिश पीपल्स प्रोटेक्शन यूनिट (वाईजीपी) को दिये हथियारों को भी वापस ले लेगा। कालीन ने कहा कि उन्होंने श्री बोल्टन को दो प्रस्ताव सौंपे हैं। पहला प्रस्ताव क्षेत्र में कुर्दिश भाइयों को लेकर तुर्की की नीति से संबंधित है और दूसरा सीरिया में वाईजीपी द्वारा मानवाधिकारों के उल्लंघन को लेकर है।

     

     

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें