हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश Turmeric For ...

    Turmeric For Black Hair: सफेद बालों को काला करने के लिए करें हल्दी का इस्तेमाल, नेचुरल तरीके से होंगे ब्लैक

    Turmeric For Black Hai
    Turmeric For Black Hair: सफेद बालों को काला करने के लिए करें हल्दी का इस्तेमाल, नेचुरल तरीके से होंगे ब्लैक

    White Hair Sloution: आज के दौर में कम उम्र मे ही बालों का सफेद होना एक आम समस्या बन गई है, जिससे काफी लोग परेशान हैं। एक समय था जब बालों का सफेद होना आपकी बढ़ती उम्र को दर्शाता था, लेकिन आज के समय मे अगर सफेद बालों को देखकर लोगों की उम्र का पता लगाए जाए तो जवान लोग भी बूढ़ों की लिस्ट मे शामिल हो सकते हैं। आज के समय में कम उम्र में ही लोगों के बाल सफेद होने की वजह प्रदूषण, गलत जीवनशैली, पोषक तत्वों की कमी, केमिकल प्रोडक्ट्स और जेनेटिक कारण हो सकते हैं, इनसे छुटकारा पाने के लिए लोग मेहंदी, हेयर ड्राई और कलर का इस्तेमाल करने लगते हैं, लेकिन क्या आपको पता हैं कि इसमें पाए जाने वाले केमिकल आपको बालों को डैमेज करने के साथ ही और तेजी से आपके बालों को सफेद भी कर सकते हैं, ऐसे में बालों को काला करने के लिए घरेलू नुस्खों की मदद लेना ज्यादा फायदेमंद हो सकता हैं, तो आइए, जानते हैं सफेद बालों को काला करने के कुछ घरेलू नुस्खे… Turmeric For Black Hair

    Chaulai Saag Benefits: पोषक तत्वों से भरा है यह साग, सेवन से नस-नस में लबालब भर जाएगा रक्त, स्वाद भी ऐसा कि पालक का साग भी इसके सामने फेल

    हल्दी के इस्तेमाल से काले होंगे बाल | Turmeric For Black Hair

    सफेद बालों को काला करने के लिए आप हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं, दरअसल हल्दी में आयरन, कॉपर जैसे औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो बालों को काला करने में मदद कर सकते हैं, इसके साथ ही यह आपके बालों को नेचुरली काला बनाने के सथ चमकदार बनाने में भी मदद कर सकता हैं।

    बालों को काला करने के लिए ऐसे करें हल्दी का इस्तेमाल | Turmeric For Black Hair

    पीली हल्दी से नेचुरल हेयर डाई बनाने के लिए आप एक चम्मच हल्दी पाउडर और 2 चम्मच आंवला पाउडर को लेकर लोहे की कढ़ाही में डालकर अच्छी तरह से रोस्ट कर लें, इस तब तक रोस्ट करें जब तक इसका रंग काला ना हो जाए, अब इसे कढ़ाही में ही ठंडा होने के लिए रख दे, ठंडा होने के बाद इसमें मेहदी, एलोवेरा जेल डालकर अच्छी तरह से मिला लें, अब इस नेचुरल डाई को बालों पर लगभग 30 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें, इसके बाद बालों को पानी से धोकर साफ कर लें, हफ्ते में 2 बार इस नुस्खे के इस्तेमाल से आपके बाल नैचुरली काले होने के साथ मुलायम और चमकदार भी बनेंगे। Turmeric For Black Hair

    अस्वीकरण: लेख में दी गई जानकारी आपकी सामान्य जानकारी के लिए है, यह किसी इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए आप अपने डॉक्टर्स से संपर्क कर सकते हैं या किसी एक्सपर्ट की सलाह ले सकते हैं। सच कहूँ इसकी पुष्टि नहीं करता है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here