हमसे जुड़े

Follow us

16.7 C
Chandigarh
Tuesday, February 17, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा सोशल मीडिया क...

    सोशल मीडिया को माध्यम बनाकर करते थे दोस्ती फिर ठगे लाखों…

    महिला से धोखाधड़ी कर लाखों एंठने वाले नाइजीरियन समेत चार गिरफ्तार

    गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। सोशल मीडिया के माध्यम से महिलाओं (Social Media Crime) से दोस्ती करके उनसे ठगी करने के मामले में पुलिस ने फिर एक बार नाइजीरियन समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार 22 मार्च 2023 को एक महिला ने पुलिस थाना साईबर अपराध पूर्व में शिकायत दी थी। जिसमें कहा गया कि जनवरी 2023 में उसके पास एक इंस्टाग्राम आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई।

    जिसमें उस व्यक्ति ने अपना परिचय यूके में डॉक्टर के रूप में दिया। फिर उनकी आपस में बात होने लगी। एक दिन उस व्यक्ति ने कहा कि उसने उसके लिए गोल्ड और 20000 पाउंड भेजे हैं। महिला के मुताबिक 30 जनवरी 2023 को उसके पास एक लड़की का फोन आया। जिसने अपने आपको कोरियर कंपनी से बताते हुए कहा कि उसके नाम का गोल्ड और विदेशी मुद्रा आई हुई है। जिसको लेने के लिए उसे 55000 रुपये टैक्स देना होगा।

    आरोपियों से मोबाइल, डेबिट कार्ड, चेक बुक, पास बुक व नकदी बरामद | Social Media Crime

    उसके कहने अनुसार महिला ने 55000 रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद टैक्स के नाम पर 327920 और ट्रांसफर करवा लिए गए। इसके बाद उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर उससे कुल 16,00000 ठग लिए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज करके जांच शुरू की। वीरवार को यहां पत्रकार वार्ता करके एसीपी अपराध प्रीतपाल, एसीबी साइबर क्राइम प्रियांशु दिवान ने बताया कि थाना साईबर अपराध पूर्व ने इस वारदात को अंजाम देने में शामिल एक नाइजीरिया सहित कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

    आरोपियों की पहचान चिबुके (नाइजीरियन), अमन, राहुल और संतोष कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी अमन, राहुल और संतोष कुमार को दिल्ली के मंडावली क्षेत्र से और नाइजीरियन नागरिक को दिल्ली में एक अन्य जगह से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि नाइजीरियन आरोपी को आठ साल पहले मुंबई से डिपोर्ट किया गया था। अब फिर से सेनेगल पासपोर्ट/वीजा पर वापिस भारत आया था।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here