लखनऊ (एजेंसी)। बड़ोदरा (गुजरात) में 19 से 22 सितंबर तक खेली गयी द्वितीय खेलो इंडिया महिला ताइक्वांडो लीग के पहले चरण में उत्तर प्रदेश की अन्वेषा जैन, अंशिका मौर्या, श्रेया शर्मा व तुषिका वर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्णिम सफलता हासिल की। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के खिलाडियों ने टूनार्मेंट में चार स्वर्ण, तीन रजत व तीन कांस्य सहित कुल 10 पदक जीते। उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव राजकुमार ने बताया कि लखनऊ की अन्वेषा जैन ने बालिका कैडेट अंडर-59 किग्रा में, अंशिका मौर्या ने बालिका कैडेट 59 किग्रा से अधिक वर्ग में, श्रेया शर्मा ने बालिका जूनियर 68 किग्रा से अधिक वर्ग में और देवरिया की तूषिका वर्मा ने बालिका जूनियर अंडर-52 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। रजत पदक मथुरा की विशाखा ने बालिका जूनियर अंडर-46 किग्रा में, आगरा की रिधिमा सिंह ने बालिका जूनियर अंडर-59 किग्रा वर्ग में और देवरिया की प्रियंका कुमारी ने महिला सीनियर 73 किग्रा से अधिक भार वर्ग में अपने नाम किए। दूसरी ओर लखनऊ की नगमा परवीन को बालिका जूनियर अंडर-42 किग्रा वर्ग में, आगरा की आरती शर्मा को महिला सीनियर 73 किग्रा से अधिक वर्ग में और आगरा की ही दुर्गेश शर्मा को महिला सीनियर अंडर- 73 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक मिले।
ताजा खबर
Nitish Kumar: नीतीश कुमार ने राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली
नई दिल्ली। बिहार से राज्य...
Haryana News: खुशखबरी, हरियाणा में इन 35.55 लाख लाभार्थियों को मिलेंगे 1144 करोड़: सीएम सैनी
चंडीगढ़ (एजेंसी)। Lado Lax...
पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर भाजपा का ‘भरोसा पत्र’! महिलाओं को 3 हजार व युवाओं को रोजगार का वादा
BJP Releases 'Bharosa Pat...
Punjab Bulldozer Action: मोगा पुलिस का सख्त एक्शन, तीन ड्रग तस्करों के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
मोगा (एजेंसी)। Moga News:...
उधार के पैसों को लेकर युवक को बंधक बनाकर मारपीट, अश्लील वीडियो बनाने का आरोप
Beaten: हनुमानगढ़। भादरा क...
Hyderabad Police: हैदराबाद में पुलिस का अपराधियों पर शिकंजा, कमिश्नर ने घर पहुंचकर दी चेतावनी
हैदराबाद (एजेंसी)। Hydera...
Drugs Smugglers Arrested: हेरोइन तस्करी मामले में मुख्य सप्लायर गिरफ्तार
Drugs Smugglers Arrested:...
Bihar Bomb Threat: बिहार विधानसभा समेत पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर
पटना (एजेंसी)। Patna Bomb...















