हमसे जुड़े

Follow us

13.7 C
Chandigarh
Monday, February 16, 2026
More
    Home देश उत्तर प्रदेश ...

    उत्तर प्रदेश में हर रविवार को लगेगा पूर्ण लॉकडाउन, मास्क नहीं पहनने 1 हजार रुपए का जुर्माना

    Lockdown

    लखनऊ (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में कोरोना की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए हर रविवार को अगले आदेश तक पूरे राज्य में पूर्ण लॉकडाउन लगाया जाएगा। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को कहा कि सरकार ने मास्क नहीं लगाने वालों के खिलाफ भी कठोर कदम उठाए हैं। मास्क नहीं लगाने पर पकड़े जाने पर पहली बार 1000 और दूसरी बार पकड़े जाने पर 10 हजार जुर्माना लगेगा। रविवार को पूर्ण लॉकडाउन में आपातकाल सेवा पहले की तरह जारी रहेगी। दूध की आपूर्ति पूर्ववत होगी तथा दवा की दुकानें खुली रहेंगी।

    वाराणसी में 948 नये कोराना संक्रमित

    उत्तर प्रदेश के वाराणसी में शुक्रवार को 948 और लोगों के कोरोना संक्रमित होने के साथ ही जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 12,703 हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने बताया ताजा प्राप्त जांच परिणामों में 948 लोगों में जानलेवा संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिससे मौजूदा कोरोना सक्रिय मामलों का आंकड़ा बढ़कर 12,703 हो गया। उन्होंने बताया कि महामारी शुरू होने के बाद अब तक 37,380 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें से 24,261 इलाज से स्वस्थ हुए तथा 416 की मृत्यु हो गई।

    कोरोना अपडेट राज्य:-

    छत्तीसगढ़:-

    पिछले 24 घंटे में कोरोना के सक्रिय मामले 12,630 और बढ़कर 1,21,769 पहुंच गए हैं। राज्य में 3,74,289 लोग कोरोना मुक्त हो चुके हैं जबकि 255 और मरीजों की इस महामारी के संक्रमण से मौत होने के साथ मृतकों की संख्या 5442 हो गयी है।

    उत्तर प्रदेश:-

    इस दौरान सक्रिय मामले 33,868 और बढ़कर 1,29,848 हो गए हैं। राज्य में इस महामारी से अब तक 9,480 लोगों की मौत हो चुकी है तथा अब तक 6,27,032 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली:-

    कोरोना के सक्रिय मामले 10,799 बढ़कर 54 हजार को पार कर 54,309 हो गए हैं। यहां अब तक 11,652 लोगों की इस महामारी से मौत हुई हैं जबकि 7,18,176 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं।

    कर्नाटक:-

    कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 17,944 और बढ़कर 96,580 हो गए हैं। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 13,112 हो गया है तथा अब तक 9,99,958 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

    केरल:-

    इस दौरान सक्रिय मामले 11,520 बढ़कर 63,970 हो गए तथा 5342 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना को मात देने वालों का आँकड़ा बढ़कर 11 लाख 28 हजार 475 हो गया है जबकि 42 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 4856 हो गयी है।

    पंजाब:-

    सक्रिय मामले 1849 बढ़कर 30,033 हो गए हैं तथा संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 2,49,061 हो गई है जबकि 7722 मरीजों की जान जा चुकी है।

    तमिलनाडु:-

    सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 58,097 हो गयी है तथा अभी तक 12,999 लोगों की मौत हुई है। राज्य में 8,91,839 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं।

    मध्य प्रदेश:-

    सक्रिय मामले बढ़कर 55,694 हो गए हैं तथा अब तक 3,13,459 लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 4365 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है।

    गुजरात:-

    सक्रिय मामले बढ़कर 44,298 हो गए हैं तथा अब तक 5076 लोगों की मौत हुई है। राज्य में 3,26,394 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं।

    हरियाणा:-

    इस अवधि में 6311 मामले बढ़ने से सक्रिय मामलों की संख्या 30,518 हो गई है। राज्य में इस महामारी से 3334 लोगों की मौत हो चुकी है तथा अब तक 3,01,948 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।

    पश्चिम बंगाल :-

    कोरोना वायरस के सक्रिय मामले बढ़कर 36,981 हो गए हैं और इस महामारी के संक्रमण से 10,480 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक 5,89,424 लोग स्वस्थ हुए हैं।

    तेलंगाना:-

    सक्रिय मामले बढ़कर 30,494 हो गए हैं और 1797 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 3,09,594 लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं।

    आंध्र प्रदेश:-

    सक्रिय मामले 31,710 पहुंच गए हैं। राज्य में कोरोना वायरस को मात देने वालों की तादाद 9,03,072 पहुंच गयी है जबकि 7353 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

    बिहार:-

    सक्रिय मामले बढ़कर 29,079 हो गए है। राज्य में कोरोना वायरस से 1675 लोगों की मौत हुई है जबकि 2,70,550 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना महामारी से अब तक राजस्थान में 3041, जम्मू-कश्मीर में 2046, ओडिशा में 1935, उत्तराखंड में 1802, असम में 1123, झारखंड में 1320, हिमाचल प्रदेश में 1159, गोवा में 862, पुड्डुचेरी में 699, त्रिपुरा में 394, मणिपुर में 376, चंडीगढ़ में 407, मेघालय में 151, सिक्किम में 136, लद्दाख में 132, नागालैंड में 93, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 63, अरुणाचल प्रदेश में 56, मिजोरम में 12, दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में दो तथा लक्षद्वीप में एक व्यक्ति की मौत हुई है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।