हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Monday, February 2, 2026
More
    Home देश हरियाणा को वं...

    हरियाणा को वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, हिमाचल और पंजाब को भी मिलेगा फायदा

    Vande Metro Train
    • मुख्यमंत्री ने वंदे भारत ट्रेन चलाए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किया धन्यवाद
    • रेल मंत्री अश्‍व‍िनी वैष्णव के साथ मुख्यमंत्री ने उठाया वंदे भारत के सफर का आनंद
    • मंत्रिमंडल के सदस्यों, सांसद और विधायकों के साथ वंदे भारत में सवार हुए मुख्यमंत्री
    • चंडीगढ़ से अंबाला स्टेशन तक मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वंदे भारत एक्सप्रेस में की यात्रा
    • वंदे भारत में बैठकर ऐसा लगता है कि ट्रेन नहीं बल्कि प्लेन में यात्रा कर रहे हो: मनोहर लाल

    चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हरी झंडी के बाद वंदे भारत ट्रेन ऊना से दिल्ली के लिए रवाना हो गई। चंडीगढ़ पहुंचने पर वंदे भारत एक्सप्रेस का हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने ट्रेन में यात्रा कर रहे रेल मंत्री अश्‍व‍िनी वैष्णव से भी मुलाकात की। दोनों ने चंडीगढ़ से अंबाला तक इकट्ठे यात्रा की। श्री मनोहर लाल के साथ मंत्रिमंडल के सदस्य, सांसद और विधायक भी ट्रेन में सवार हुए और अगले गंतव्य अंबाला पहुंचे। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के साथ विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, कैबिनेट मंत्री श्री मूलचंद शर्मा, श्री कंवर पाल, श्रीमती कमलेश ढांडा, श्री बनवारी लाल, सांसद श्री रत्नलाल कटारिया, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश धनखड़ समेत कई विधायक और अधिकारी मौजूद रहे।

    ये खबर भी पढ़ें:-नदियां हैं हमारी राष्ट्रीय संपदा, इनका सरंक्षण जरूरी: मुख्यमंत्री

    सरकार ने 75 ऐसी ट्रेन चलाने का फैसला लिया

    अंबाला पहुंचने पर स्वास्थ्य व गृह मंत्री अनिल विज और स्थानीय नागरिकों ने केंद्रीय रेल मंत्री और मुख्यमंत्री का स्वागत किया। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में अंबाला पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि इस ट्रेन की सौगात से हरियाणा के लोगों को खासा फायदा होगा। नई ट्रेन चलने से कनेक्टिविटी भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में सरकार ने 75 ऐसी ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। इससे देश की प्रगति को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर कर ऐसा लगा कि ट्रेन में नहीं बल्कि प्लेन में सफर कर रहे हो।

    केंद्र सरकार ने 200 रेलवे स्टेशनों के कायाकल्प के लिए मास्टर प्लान तैयार

    मनोहर लाल ने कहा कि इस ट्रेन में अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे यात्रा सुगम और सुरक्षित हो गई है। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में समय की बचत के साथ-साथ यात्री आरामदायक सफर का लाभ उठा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि रेल सेवा का विस्तार और उसको आधुनिक बनाने के लिए केंद्र सरकार लगातार काम कर रही है। केंद्र सरकार ने 200 रेलवे स्टेशनों के कायाकल्प के लिए मास्टर प्लान तैयार किया है। रेलवे स्टेशनों में आधुनिक सुविधाओं से जोड़ा जा रहा है। हरियाणा के रेलवे स्टेशनों पर आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

    ऊना से नई दिल्ली के लिए यात्रा का समय दो घंटे कम हो जाएगा।

    केंद्रीय रेल मंत्री अश्‍व‍िनी वैष्णव ने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पूरी तरह से भारत में ही बनाई गई है। देश में बनने के कारण इस पर कम लागत आई है लेकिन इसमें अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। ट्रेन कई तरह के एडवांस फीचरों से लैस है। तेज स्पीड होने के साथ-साथ ट्रेन की सीटों को काफी आरामदायक बनाया गया है। उन्होंने कहा कि चौथी वंदे भारत ट्रेन की शुरूआत से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने और यात्रा का एक आरामदायक और तेज तरीका प्रदान करने में मदद मिलेगी। ऊना से नई दिल्ली के लिए यात्रा का समय दो घंटे कम हो जाएगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here