हमसे जुड़े

Follow us

13.4 C
Chandigarh
Tuesday, February 3, 2026
More
    Home देश हिमाचल प्रदेश...

    हिमाचल प्रदेश को दिल्ली से जोड़ेगी चौथी ‘वंदे भारत’ एक्सप्रेस

    Vande Bharat Train

    नई दिल्ली। देश की चौथी ‘वंदे भारत’ एक्सप्रेस (Vande Bharat) ट्रेन दिल्ली और हिमाचल प्रदेश के ऊना के बीच गुरुवार से चलने जा रही है जो पंजाब में कीरतपुर साहिब और आनंदपुर साहिब जैसे सिख तीर्थ और माता ज्वाला देवी और माता चिंतपूर्णी जैसे तीर्थों को जोड़ेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल ऊना से इसका शुभारंभ करेंगे। इसके बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव इस गाड़ी में सवार होकर नयी दिल्ली आएंगे। गत 30 सितंबर को तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस को गांधीनगर से मुंबई के बीच शुरू किया गया है।

    मोदी ने गांधीनगर कैपिटल स्टेशन से अहमदाबाद के बीच इस गाड़ी में सवारी भी की थी। वंदे भारत एक्सप्रेस के तीसरे और चौथे रैक का निर्माण चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्टरी (आईसीएफ) में किया गया है। पहले संस्करण से उन्नत इस संस्करण की गाड़ी 180 किलोमीटर प्रतिघंटा से अधिक गति से दौड़ने में सक्षम है। ऊना पंजाब की सीमा से लगा एक औद्योगिक नगर है। इस गाड़ी के चलने से हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के साथ साथ केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ को भी लाभ होगा। माना जा रहा है कि 385 किलोमीटर का सफर तय करने वाली यह गाड़ी यात्रियों में बहुत लोकप्रिय और कामयाब रहेगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here