हमसे जुड़े

Follow us

16.5 C
Chandigarh
Wednesday, April 8, 2026
More
    Home देश वंदे भारत का ...

    वंदे भारत का दिल्ली से उदयपुर तक 40 मिनट का समय होगा कम

    Firozpur News
    Firozpur News: बरनाला में व्यापारियों ने वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की

    तेज होगी वंदे भारत ट्रेन की स्पीड

    • ट्रेन की गति बढ़ाने के लिए तकनीकी स्तर पर हो रहा काम
    • अब रेवाड़ी में भी होगी वंदे भारत ट्रेन का ठहराव

    गुरुग्राम। (सच कहूँ/संजय कुमार मेहरा) हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अजमेर से दिल्ली कैंट के बीच शुरू की गई वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Express) की स्पीड और तेज करने पर काम हो रहा है। इस कार्य के सिरे चढ़ने के बाद दिल्ली से उदयपुर के बीच करीब 40 मिनट का समय कम हो जाएगा। यह यात्रियों के लिए काफी लाभकारी होगा। ट्रेन की गति बढ़ाने के लिए तकनीकी स्तर पर काम हो रहा है। वंदे भारत ट्रेन अब रेवाड़ी में भी ठहरेगी।

    यह भी पढ़ें:– पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह पर आरोप लगाने वाली जूनियर महिला कोच पर हमला

    केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ङ्क्षसह अनुसार वंदे भारत ट्रेन के रेवाड़ी में ठहराव की उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से चर्चा की। चर्चा के दौरान ही केंद्रीय रेल मंत्री ने ट्रेन की गति को बढ़ाने की योजना का भी जिक्र किया। इस पर अभी काम किया जा रहा है। अभी ट्रेन की स्पीड कम होने की वजह से गंतव्य तक पहुंचने में 5 घंटे से कुछ अधिक समय लग रहा है। इसकी गति को बढ़ाने के लिए तकनीकी स्तर पर काम किया जा रहा है, जो दो से तीन माह में पूरा हो सकता है। उसके बाद इसकी गति बढ़ जाएगी। गति बढ़ने के बाद करीब 30 से 40 मिनट का समय गंतव्य तक पहुंचने में कम लगेगा। गति सीमा बढ़ने के बाद रेवाड़ी जंक्शन पर ट्रेन के ठहराव का शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा।

    रेवाड़ी में भी वंदे भारत के ठहराव को मंजूरी

    रेल मंत्री से मिलकर गुरुग्राम के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने वंदे भारत के रेवाड़ी में ठहराव का अनुरोध किया। रेल मंत्री ने वंदे भारत ट्रेन के ठहराव को मंजूरी दे दी है। रेल मंत्री (Vande Bharat Express) ने ट्रेन के ठहराव का शेड्यूल भी तैयार करने के निर्देश दे दिए हैं। आगामी कुछ समय में यह शेड्यूल जारी हो जाएगा और ट्रेन का रेवाड़ी में ठहराव होगा। पहले गुरुग्राम में भी वंदे भारत का ठहराव नहीं था, इसके लिए भी राव इंद्रजीत सिंह ने प्रयास किए और रेलवे ने इस कार्य को तुरंत सिरे चढ़ा दिया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here