हमसे जुड़े

Follow us

27.2 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More
    Home सरसा वीरभान मैहता ...

    वीरभान मैहता ने जन्मदिवस पर दिखाई सियासी ताकत

    Sirsa News
    कार्यक्रम में मौजूद वीरभान मैहता व अन्य गणमान्यजन।

    सिरसा (सच कहूँ न्यूज)। वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरभान मैहता का जन्मदिवस बीते दिवस डबवाली रोड स्थित रचना पैलेस में प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया गया। समारोह में राजनीति, सामाजिक, व्यापारिक, धार्मिक सहित तमाम क्षेत्र के मौजिज लोग मैहता को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देने पहुंचे। समारोह का समय सुबह साढे 11 बजे का रखा गया था। तय समय से पहले ही सिरसा हलके से लोगों का कारवां पैलेस में पहुंचना शुरू हो गया। दोपहर साढे 12 बजे तक पैलेस मैहता के चाहवानों की भीड़ से पूरी तरह अट गया। समारोह स्थल जनमानस की भीड़ के आगे छोटा पड़ गया। बरसात के बावजूद लोगों का उत्साह कतई कम ना हुआ। Sirsa News

    वीरभान मैहता समारोह में हजारों की तादाद में आए लोगों से एक एक कर मिले और शुभकामनाओं के लिए सबका तहदिल से आभार प्रकट किया। चाहवानों की ओर 71 पौंड का केक विशेष रूप से तैयार करवाया गया। मैहता ने अपने परिजनों उषा मैहता, राजन मैहता, दीपक मैहता, वरूण मैहता सन्नी, युवराज मैहता, सहज मैहता संग केक काटा। समारोह में विशेष रूप से तैयार की गई डाक्यूमेंटरी फिल्म देखकर हर कोई मोहित हो गया। इस डाक्यूमेंटरी फिल्म में मैहता का जीवन यात्रा का विस्तार से प्रस्तुतिकरण किया गया था।

    वीरभान मैहता के पौत्र युवराज मैहता ने सभी का आभार जताया

    वीरभान मैहता के पौत्र युवराज मैहता ने सभी का आभार जताया और अपने दादा को खुद का प्रेरणा स्त्रोत बताते हुए कहा कि बड़े पापा हर समय सबके लिए हाजिर रहते हैं, जो भी उनके पास आता है, उनकी यही कौशिश रहती है कि सबकी समस्या का निवारण हो। वहीं दूसरे पौत्र सहज मैहता ने अपने दादा को जन्मदिन की बधाई देते हुए ‘दादू मेरी जान-हर दम रखना अब हाथ ये सिर परझ् गाना सुना कर सभी का मन जीत लिया। मैहता के पुत्र एवं युवा कांग्रेस नेता राजन मैहता ने समारोह में आए समस्तजनों का हाथ जोड़ कर आभार प्रकट करते हुए कहा कि आज ये बरसात भी आशीर्वाद व प्यार बन कर बरस रही है। Sirsa News

    राजन ने कहा कि उनके पिताजी ने पूरा जीवन लोगों की निस्वार्थ भाव से सेवा की और उसी का ये परिणाम है कि आज भारी तादाद में हर वर्ग के लोग जमा हैं। इस पर उपस्थित जनसैलाब ने हाथ खड़े कर मैहता को अपना समर्थन व्यक्त किया। सहभोज के साथ समारोह का समापन हुआ। इस मौके पर पूर्व ओ.एस.डी. डा. केवी सिंह, विधायक शीशपाल केहरवाला, पूर्व विधायक कृष्ण कंबोज, गोपीराम चाडीवाल, संदीप नेहरा, नवीन केडिया, मनोहर मैहता प्रधान आढ़ती एसोसिएशन, गोबिंद राम मैहता, सुरेश मैहता, विशाल वर्मा रानियां सहित काफी संख्या में गणमान्यजन मौजूद थे। Sirsa News

    केहरवाला में जमीनी विवाद में एक की मौत, चौकी के पूरे स्टाफ को सस्पेंड करने की मांग

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here