हमसे जुड़े

Follow us

16.9 C
Chandigarh
Tuesday, February 17, 2026
More

    रूस ने सैन्य उपग्रहों युक्त यान को प्रक्षेपित किया

    Military Satellites Russia

    प्रक्षेपण तड़के पांच बजकर 27 मिनट पर किया गया | Military Satellites Russia

    मास्को (एजेंसी)। रूस ने सैन्य क्षमता में इजाफा करने के लिए कईं सैन्य उपग्रहों युक्त रोकोट प्रक्षेपण (Military Satellites Russia) यान को शुक्रवार तड़के पेलेस्टेक कोस्मोड्रोम से सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया। रूसी रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। रूसी मीडिया ने रक्षा मंत्रालय के हवाले से बताया कि यह प्रक्षेपण तड़के पांच बजकर 27 मिनट पर किया गया और राकोट प्रक्षेपण यान अपने साथ अनेक सैन्य उपग्रहों को अंतरिक्ष में लेकर चला गया। यह प्रक्षेपण अरखांगेलेस्क क्षेत्र में पेलेस्टेक कोस्मोड्रोम के 133 प्लेटफार्म से किया गया। रक्षा मंत्रालय ने यह भी बताया कि तीन सैन्य उपग्रहों को लेकर यान का उपरी हिस्सा बरिज केएम अगले चरण में अलग हो गया है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।