हमसे जुड़े

Follow us

11.9 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More

    … और जब उपराष्ट्रपति ने कृषि मेले में बजाया बाजा

    Hisar News
    हरियाणवी किसान मेले के दौरान बाजा बजाते हुए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ व उपराष्ट्रपति का स्वागत करती हुई स्वागत करती हुई छात्राएं।

    शाही हरियाणवी अंदाज़ में हुआ स्वागत | Hisar News

    हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (CCS HAU) हिसार के तत्वावधान में हकृवि कैंपस में आयोजित हरियाणा कृषि विकास मेले में मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचे देश के उपराष्ट्रपति महामहिम जगदीप धनखड़ ने मेले में पहुंचकर अपना बचपन ताजा किया। इस दौरान जहां उन्होंने हरियाणवी साज़-बाज़ बजा कर जमकर आनंद लिया तो वहीं बाजा बजाते हुए जब उनका स्वागत किया गया तो उनसे रुका नहीं गया। उन्होंने खुद अपने गले में बाजा लटका कर ढोल की थाप में थाप मिलाने की भरपूर कोशिश की। Hisar News

    इस दौरान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का अंदाज उपस्थित लोगों का मन मोह गया। उन्होंने अपना सुरक्षा प्रोटोकॉल तोड़ते हुए मेले में लगाई गई सभी स्टालों का निरीक्षण करते हुए ई-रिक्शा में बैठकर मेला स्थल का निरीक्षण भी किया। उपराष्ट्रपति ने हरियाणवी साज़-बाज़ चिमटा, डफली व हड़ताल बजाकर भी जमकर आनंद लूटा। याद रहे कि हाल ही में जब उनका राजस्थान दौरा हुआ था तो वह दौरा भी सुर्खियों में रहा था, क्योंकि वहां उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राजस्थान पहुंचकर सबसे पहले अपने बचपन के गुरु के पाँव छूकर सबका दिल जीता था। उनका यही अंदाज हिसार में दिखाई दिया। उन्होंने ठेठ इसी अंदाज में किसानों के साथ मिलकर मेले में अपनी रुचि दिखाई।

    इससे पूर्व मेले के मंच से देश भर से पहुंचे किसानों को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि भारत देश आज विकसित देशों के श्रेणी में शामिल हो जाने होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज विश्व में हमारा देश पांचवी आर्थिक शक्ति के रूप में उभर गया है। यदि देश का किसान कृषि वैज्ञानिकों की सलाह अनुसार वह विकसित किस्म की बिजाई से खेती करें एक तरफ जहां किसानों की आमदनी बढ़ेगी। वहीं कृषि संबंधी जरूरतें भी पूरी होगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश देश के खाद्यान्न के क्षेत्र में अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। इस मामले में हरियाणवी किसानों की मेहनत को सलाम है। Hisar News

    उन्होंने कृषि वैज्ञानिकों से भी आह्वान किया कि वर्तमान परिदृश्य को देखते हुए ऐसी तकनीक विकसित की जानी चाहिए। जिस देश का किसान खुद आत्मनिर्भर होते हुए देश की अर्थव्यवस्था में अहम भूमिका निभा सके। इस मौके पर हरियाणा के कृषि एवं विकास मंत्री जयप्रकाश दलाल ने कृषि मेले में पहुंचने पर उपराष्ट्रपति का फूलों के गुलदस्ते से स्वागत किया तो हरियाणवी परिधान दामन व कुर्ता पहने छात्राओं ने भी उनके मस्तक पर तिलक लगाकर हरियाणवी अंदाज में जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर देश भर के कोने-कोने से पहुंचे हजारों की संख्या में किसान मौजूद रहे। Hisar News

    यह भी पढ़ें:– ईटीटी अध्यापक 11 अक्तूबर को शिक्षा मंत्री के गांव में लगाएंगे पक्का मोर्चा

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here